फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: 'BJP is misusing power', Siddaramaiah defends Rahul-Sonia in National Herald case

Karnataka: 'भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही', नेशनल हेराल्ड मामले में सिद्धारमैया ने राहुल-सोनिया का किया बचाव

Wed, 16 Apr 2025 05:16 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 05:16 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसको लेकर कांग्रेस नेता लगातार प्रदर्शन कर अपना विरोध दिखा रहे हैं। वहीं अब इस मामले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी का बचाव किया है। साथ उन्होंने भाजपा पर कई सारे आरोप लगाए है। 

विज्ञापन
Karnataka: 'BJP is misusing power', Siddaramaiah defends Rahul-Sonia in National Herald case
सीएम सिद्धारमैया - फोटो : सीएम सिद्धारमैया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने के मामले में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का बचाव करते हुए कहा कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और जांच एजेंसियों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी  ने बीते 9 अप्रैल को विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का नाम है। इसके विरोध में कांग्रेस लगातार रूप से प्रदर्शन कर रही है। साथ ही भाजपा पर राजनीतिक बदला लेने का आरोप भी लगा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ED: राहुल-सोनिया के अलावा कौन-कौन से नेता जांच एजेंसियों के रडार पर, जानिए कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में रोजगार पर बोले सीएम

वहीं कर्नाटक भर में आयोजित रोजगार मेला को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में बेरोजगारी से निपटने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने कर्नाटक में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए चल रही पहलों पर भी प्रकाश डाला।


कलबुर्गी में संभाग स्तरीय रोजगार मेले में बोलते हुए सीएम ने कहा कि कलबुर्गी, मैसूर, हुबली और धारवाड़ में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। हमने बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए युवा कोष योजना भी शुरू की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। 

ये भी पढ़ें:- Sudan Crisis: गृहयुद्ध के बीच आरएसएफ की बड़ी घोषणा, नई सरकार और राष्ट्रपति परिषद बनाने का किया एलान

जाति जनगणना पर भी बोले सिद्धारमैया

सीएम सिद्धारमैया ने कर्नाटक में जाति जनगणना पर भी बातचीत की। उन्होंने हाल ही में लिंगायत विधायकों की ओर से जाति जनगणना को लेकर इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार गंभीर है और 17 अप्रैल को एक विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह एक सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण है और हम किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। विधायकों ने अपनी व्यक्तिगत राय दी है, अंतिम निर्णय कल की बैठक में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed