{"_id":"67ff5adbdb232080210c23b0","slug":"rahul-sonia-gandhi-on-ed-radar-national-herald-case-know-which-leaders-facing-central-agencies-investigation-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: राहुल-सोनिया के अलावा कौन-कौन से नेता जांच एजेंसियों के रडार पर, जानिए कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों के बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: राहुल-सोनिया के अलावा कौन-कौन से नेता जांच एजेंसियों के रडार पर, जानिए कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों के बारे में
Wed, 16 Apr 2025 01:22 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:22 PM IST
सार
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का भी नाम है। हालांकि राहुल गांधी और सोनिया गांधी अकेले नेता नहीं हैं, जो ईडी के रडार पर हैं बल्कि कई अन्य शीर्ष राजनेता भी ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी।
- फोटो : PTI
Please wait...
विस्तार
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। दोनों नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल-सोनिया गांधी ही नहीं बल्कि देश के कई शीर्ष नेता भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं और इनमें से कई के खिलाफ जांच भी चल रही है। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से हैं वो शीर्ष नेता, जो केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं।
लालू यादव परिवार
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ भी ईडी की जांच चल रही है। यह जांच नौकरी के बदले जमीन से संबंधित है। इस मामले में हाल ही में ईडी ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों से हाल ही में पूछताछ भी की थी। नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि सरकारी नौकरी के बदले लोगों की जमीन कब्जा ली या फिर उन पर लालू यादव परिवार को जमीन सस्ते दामों में बेचने के लिए दबाव बनाया। रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव पर यह आरोप लगे थे।
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले में केजरीवाल को बीते साल 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके चलते केजरीवाल को कई महीने जेल में बिताने पड़े थे और फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। शराब घोटाले में न सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि उनके करीबी नेता मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का आरोप है। यह घोटाला झारखंड में सेना की 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा है। यह जमीन रांच के बड़गाई इलाके में है। इस मामले में कई शीर्ष अधिकारी भी जेल में हैं और खुद सीएम हेमंत सोरेन भी जेल जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- ED: सुराना ग्रुप और साई सूर्या डेवलपर्स पर ईडी का शिकंजा; सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली में छापेमारी
अभिषेक बनर्जी
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी कथित कोयला चोरी से जुड़े मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। इस मामले में ईडी अभिषेक बनर्जी से कई बार पूछताछ भी कर चुकी है। कोयले के करोड़ों रुपये के गैरकानूनी खनन के मामले की जांच ईडी और सीबीआई दोनों जांच एजेंसियां कर रही हैं। हालांकि इस मामले में दायर चार्जशीट में अभिषेक बनर्जी का नाम नहीं है, लेकिन टीएमसी नेता ईडी के रडार पर हैं।
डीके शिवकुमार
कर्नाटक के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है। ईडी आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीके शिवकुमार के खिलाफ जांच कर रही है। इस मामले में डीके शिवकुमार कुछ दिन जेल भी जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Robert Vadra: जमीन खरीद केस में दूसरे दिन ईडी के सामने रॉबर्ट वाड्रा की पेशी, बोले- सब वक्त का खेल, समय बदलेगा
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन