फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka bjp claims very big conspiracy in Dharmasthala case cm sidharamaiah acused doing politics

Dharmasthala: भाजपा का धर्मस्थल मामले में बड़ी साजिश का दावा, एनआईए या सीबीआई जांच की उठाई मांग

Mon, 01 Sep 2025 03:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Sep 2025 03:19 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया था कि जांच के लिए राज्य सरकार पर वामपंथी समूहों का काफी दबाव था, और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने खुद कहा है कि धर्मस्थल प्रकरण में एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि सब कुछ उजागर होना जरूरी है।

विज्ञापन
karnataka bjp claims very big conspiracy in Dharmasthala case cm sidharamaiah acused doing politics
बीवाई विजयेंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष / सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में इन दिनों धर्मस्थल मामले की खूब चर्चा है। अब भाजपा ने दावा किया है कि इस मामले में बहुत बड़ी साजिश हुई है और एनआईए या सीबीआई द्वारा इसकी जांच की जाए। हालांकि सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा के दावों को सिरे से खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले में सिर्फ राजनीति कर रही है। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने धर्मस्थल मामले में सनातन धर्म के प्रमुख धर्मस्थल को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। बीवाई विजयेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और अन्य भाजपा विधायक सोमवार को धर्मस्थल चलो रैली में भाग लेंगे, जिसमें धर्मस्थल के खिलाफ कथित साजिश और इसे बदनाम करने की कोशिशों की निंदा की जाएगी। 
विज्ञापन


धर्मस्थल चलो रैली निकालेगी भाजपा
रैली से पहले, भाजपा नेताओं ने मंजूनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के धर्माधिकारी (संरक्षक) वीरेंद्र हेगड़े से भी मुलाकात की। विजयेंद्र ने कहा, 'यहां मुद्दा यह है कि जाति, पंथ और धर्म से परे, हर कोई सीबीआई या एनआईए द्वारा गहन जांच की मांग कर रहा है। भगवान मंजूनाथ के सभी भक्तों की यही मांग है।' उन्होंने कहा कि 'राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी द्वारा जांच के दौरान काफ़ी झूठा प्रचार किया गया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह से झूठा प्रचार किया गया है, उससे करोड़ों भक्त परेशान हैं। भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।'
विज्ञापन


वामपंथी समूहों का सरकार पर दबाव
धर्मस्थल के खिलाफ इसे एक बड़ी साजिश बताते हुए, भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया था कि जांच के लिए राज्य सरकार पर वामपंथी समूहों का काफी दबाव था, और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने खुद कहा है कि धर्मस्थल प्रकरण में एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि सब कुछ उजागर होना जरूरी है। धर्मस्थल मंदिर के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ी साज़िश रची गई है। इसलिए, हम एनआईए या सीबीआई से गहन जांच की मांग कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार बिना किसी देरी के जल्द से जल्द जांच का आदेश देगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शिकायतकर्ता, जिसकी बाद में पहचान सी एन चिन्नैया के रूप में हुई, उसने दावा किया था कि पिछले दो दशकों में धर्मस्थल में कथित यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं सहित कई शवों को दफनाया गया। इस खुलासे के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में स्थानीय मंदिर के प्रशासकों की संलिप्तता की ओर इशारा किया गया। हालांकि अभी तक की जांच में शिकायतकर्ता का दावा झूठा पाया गया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- SC Updates: मुंबई में नए यात्री जेटी के खिलाफ दायर याचिका खारिज; पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण रोकने से भी इनकार


सीएम का आरोप- धर्मस्थल मुद्दे पर राजनीति कर रही भाजपा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को भाजपा की धर्मस्थल चलो रैली को राजनीति करार देते हुए कहा कि विपक्षी दल को इससे कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। धर्मस्थल मुद्दे पर भाजपा के आचरण को पाखंड बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस मुद्दे पर हिंदू उनके साथ एकजुट हो जाएंगे, लेकिन वे गलत हैं। 

भाजपा की रैली को लेकर सिद्धारमैया ने कहा, 'उन्हें (भाजपा को) करने दीजिए, वे राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें राजनीतिक फायदा होगा, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। हम (कांग्रेस) धर्मस्थल और भगवान मंजूनाथ का बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन वे राजनीति कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी हिंदू हूं...क्या हमने अपने गांव में राम मंदिर नहीं बनवाया? यह राजनीति, झूठा प्रचार और उनके नाम पर झूठ बोलने का मामला नहीं है। इंसानियत होनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। अगर किसी में इंसानियत नहीं है और उसका व्यवहार अमानवीय है, तो वह इंसान नहीं है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed