फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru News Shops Must Have Kannada Language Display as per Municipal Order Full News in Hindi

Benagaluru: 'सभी दुकानों पर कन्नड़ भाषा में नेमप्लेट लगाना जरूरी, वरना...', नगर पालिका ने जारी किया आदेश

Mon, 25 Dec 2023 10:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 25 Dec 2023 10:59 AM IST
सार

नगर पालिका के आदेश के मुताबिक जो दुकानदार कन्नड़ भाषा में नेमप्लेट नहीं लगाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Bengaluru News Shops Must Have Kannada Language Display as per Municipal Order Full News in Hindi
बंगलूरू नगर पालिका का आदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगलूरू में अब सभी दुकानदारों को कन्नड़ भाषा में नेमप्लेट लगाना जरूरी हो गया है। बंगलूरू नगर पालिका ने यह आदेश दिया है। नगर पालिका के आदेश के मुताबिक जो दुकानदार कन्नड़ भाषा में नेमप्लेट नहीं लगाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। कई कन्नड़ संगठन इसकी मांग कर रहे थे और उन्होंने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था। 
विज्ञापन


नगर पालिका कमिश्नर ने दिए आदेश
बता दें कि बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के चीफ कमिश्नर तुषार गिरि नाथ ने कहा है कि 28 फरवरी तक नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली सभी दुकानों पर 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा वाली नेमप्लेट लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई दुकान इस आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिन दुकानों की नेमप्लेट में कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, उन दुकानों के ट्रेड लाइसेंस बंगलूरू नगर पालिका रद्द कर सकती है। बता दें कि नेमप्लेट में 60 प्रतिशत कन्नड़ के इस्तेमाल के बाद बाकी 40 प्रतिशत में अन्य भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


बंगलूरू के सभी जोन का किया जाएगा सर्वे
दरअसल कन्नड़ संगठनों ने इसकी मांग की थी। नगर पालिका के कमिश्नर तुषार गिरी नाथ ने इन संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और इस बैठक के बाद ही नेमप्लेट में कन्नड़ भाषा के 60 प्रतिशत इस्तेमाल का आदेश दिया गया है। तुषार गिरि नाथ ने कहा कि शहर में 1400 किलोमीटर लंबी मुख्य और अन्य सड़कें हैं। इन सड़कों पर मौजूद सभी दुकानों का जोन के अनुसार, सर्वे किया जाएगा और नेमप्लेट चेक की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी जोनल कमिश्नर्स के साथ बैठक करके इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक सरकार ने साल 2017 में ही दुकानों की नेमप्लेट में कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल करने संबंधी कानून बनाया था। हालांकि इसके बावजूद कानून का क्रियान्वयन ठीक से नहीं हुआ था। इसके खिलाफ कन्नड़ संगठनों ने आवाज उठाई, जिसके बाद अब बंगलूरू नगर पालिका ने दुकानों की नेमप्लेट में कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed