कर्नाटक विधानसभा चुनाव: टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में सिर 'फुटौव्वल', बीजेपी ने ली चुटकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं बगावती नेताओं के सुर भी तेज होने लगे हैं। यही नहीं कई नाराज नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी तक दे डाली है। जबकि के पार्टी के कुछ नेताओं के बेटे को टिकट दिए जाने का भी पार्टी में विरोध हो रहा है। इस लिस्ट में खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सीट का निर्धारण होना। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर उत्तरी कर्नाटक के बदामी क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया है।
उन्होंने ट्वीट कर अपने प्रशंसको को थैंक्स कहा है और लिखा है कि मैंने सोचा है कि मैं चामुंडेश्वरी सीट से ही चुनाव लड़ूंगा। बता दें कि कि 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होंगे और परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।
Congress workers protest outside party's office in #Mangaluru over distribution of tickets of #KarnatakaAssemblyElections pic.twitter.com/mEvxrMrRwm
— ANI (@ANI) April 16, 2018
कांग्रेस में परंपरा रही है परिवार वालों को टिकट देने की
कांग्रेस की लिस्ट पर कर्नाटक की हंगल, मायाकोंडा, जगलुर, तिप्तुर, कुनिगल, कोलार, कोल्लेगल, बेलूर, बदामी, कित्तूर, नेलमंगला सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में असंतोष के सुर मुखर हो रहे हैं। हंगल विधानसभा से वर्तमान विधायक और पूर्व एक्साइज मिनिस्टर मनोहर तहसीलदार के समर्थकों ने उनका टिकट कटने पर प्रदर्शन किया है। जगलुर से वर्तमान विधायक एचपी राजेश का भी टिकट कटा है और वह सिद्धारमैया से मिलने बेंगलुरु गए हुए हैं।
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेताओं के बीच उभरे मतभेद दरअसल मल्लिकार्जुन खड़गे और डीके शिवकुमार जैसे नेताओं के बीच की रंजिश की वजह से हो रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच की गुटबाजी असर अब कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन में दिख रहा है। हालांकि इन सबके बीच नाराज नेताओं के निशाने पर फिलहाल सिद्धारमैया ही हैं। टिकट पाने से वंचित कुछ नेताओं ने उन्हें तानाशाह तक बता डाला है।
राहुल गांधी कर्नाटक में बड़ी रैली कर रहे हैं और कांग्रेस ने सिद्धारमैया पर और उनके काम पर पूरा विश्वास कर रही है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं में फैले असंतोष को कम करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की एक टीम बनाई है।
People of north Karnataka had requested me to contest from Badami. I am grateful for their love & affection, but I have decided to contest only from Chamundeshwari
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) April 16, 2018
Congratulations to candidates nominated to contest the Elections on a Congress ticket.
Let us bring Congress back!