{"_id":"5c13b96bbdec225a191ff55b","slug":"karnataka-5-people-dead-and-72-hospitalised-after-consuming-prasad-in-chamarajanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: ‘प्रसाद’ खाने से 11 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: ‘प्रसाद’ खाने से 11 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा बीमार
Fri, 14 Dec 2018 07:38 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 14 Dec 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में प्रसाद खाने से बीमार हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के चामराजनगर जिले के सुलिवादी गांव में शुक्रवार को एक मंदिर में प्रसाद खाने से दो बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। सीएमओ कार्यालय ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि 12 अन्य लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिये मैसूरु भेजा गया है। अभी तक पांच मृतकों की पहचान हो गई है। जिनमें गोपीयम्मा (55), पप्पन्ना (50), शांता (20), अनीता (14) और अनिल (12) शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रसाद ने कहा कि इस बात का संदेह है कि प्रसाद के साथ जहर मिल गया हो, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने पत्रकारों को बताया, "हमने प्रसाद के नमूने इकट्ठे कर जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिये हैं।’’
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह मरम्मा मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर प्रसाद बांटा गया था। पुलिस ने कहा कि प्रसाद खाने के बाद लोगों को उल्टी होने के साथ पेट में दर्द होने लगा। घटना के बाद आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस और जिला के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाज के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने अधिकारियों को पीड़ितों के इलाज के लिये सभी इंतजाम करने को कहा है। कुछ पीड़ितों का कहना है कि प्रसाद में मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।
#Visuals from Karnataka: 5 people dead and 72 hospitalised, including 12 in critical condition, after consuming prasad in Chamarajanagar. pic.twitter.com/6BFk1FZKSg
— ANI (@ANI) December 14, 2018