{"_id":"5c14c42dbdec22572f4b8403","slug":"kapil-sibal-said-government-is-responsible-for-giving-wrong-facts-to-the-supreme-court-over-rafale","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिब्बल बोले- जब राफेल मामले में कोर्ट ने जांच ही नहीं की तो क्लीन चिट कैसी, भाजपा ने की बचकानी हरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिब्बल बोले- जब राफेल मामले में कोर्ट ने जांच ही नहीं की तो क्लीन चिट कैसी, भाजपा ने की बचकानी हरकत
Sat, 15 Dec 2018 02:36 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sibal
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले पर अब राहुल गांधी के बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार दावा कर रही है कि उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल गई है। लेकिन सिब्बल ने कहा कि उन्होंने कोर्ट के फैसले को पढ़ा है और जिसमें सरकार को कोई क्लीन चिट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा करके बचकानी हरकत कर रही है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब राफेल डील की प्राइसिंग की जांच ही नहीं की तो सरकार ऐसा दावा कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में फैसला लेने के लिए उचित फोरम नहीं है। क्योंकि सभी फाइलें यहां खली ही नहीं जा सकती हैं। सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पास इसका अधिकार नहीं नहीं है।