{"_id":"5c62ff7fbdec2217f5588397","slug":"kapil-sibal-s-double-stand-for-anil-ambani-criticizing-on-rafale-and-defending-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के अंदर अनिल अंबानी की 'वकालत' तो बाहर राफेल पर घेर रहे कपिल सिब्बल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट के अंदर अनिल अंबानी की 'वकालत' तो बाहर राफेल पर घेर रहे कपिल सिब्बल
Tue, 12 Feb 2019 10:46 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
उद्योगपति अनिल अंबानी की कभी आलोचना तो कभी बचाव को लेकर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। सिब्बल एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में अनिल अंबानी का केस देख रहे हैं तो दूसरी तरफ राफेल डील को लेकर अंबानी पर जबानी हमला करते हुए भी नजर आते हैं। कपिल सिब्बल मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में अनिल अंबानी की तरफदारी में जिरह करने के लिए हाजिर हुए।
विज्ञापन
यह मामला कोर्ट की अवमानना से जुड़ा है और इसमें मुद्दई कंपनी एरिक्सन इंडिया है। एरिक्सन ने सुप्रीम कोर्ट में बकाया पैसों के लिए अनिल अंबानी के खिलाफ केस किया है। इस कंपनी का कहना है कि अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बकाया चुकाए बिना खुद को दिवालिया घोषित कर दिया जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है।
विज्ञापन
मंगलवार को अनिल अंबानी अपने वकील कपिल सिब्बल के साथ सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से हाजिर हुए। जबकि इससे ठीक पहले सिब्बल ने एक ट्वीट कर राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार को लेकर अनिल अंबानी पर हमला किया था। सिब्बल ने ट्वीट किया था कि ऐसा लगता है कि एयरबस, फ्रांस सरकार और अनिल अंबानी सबको पता था कि प्रधानमंत्री 9-11 अप्रैल 2015 के बीच फ्रांस में एमओयू पर दस्तखत करने वाले हैं।'
विज्ञापन
ट्वीट के साथ सिब्बल ने एक पत्र भी चस्पा किया है जो कथित रूप से यूरोपियन एसोस्पेस कंपनी एयरबेस के अधिकारी ने लिखा है। इसमें एक ई-मेल का भी हवाला दिया गया है जिसे कांग्रेस ने साक्ष्य के रूप में पेश किया है कि अनिल अंबानी को एमओयू के बारे में पहले से जानकारी थी। बस इसी ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कपिल सिब्बल को जमकर ट्रोल किया।