फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal, RJD MP say trains ferried 6000 to Bihar from Haryana on Nov 3; railways replies

'6000 पेशेवर वोटर ट्रेनों से भेजे गए बिहार': राजद MP-सिब्बल ने उठाया मुद्दा, BJP पर आरोप; जानें रेलवे का जवाब

Sun, 09 Nov 2025 10:02 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 09 Nov 2025 10:02 PM IST
सार

राजद सांसद एडी सिंह और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा और रेलवे पर बड़ा आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, 3 नवंबर को हरियाणा से बिहार के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिनसे करीब 6000 लोग भेजे गए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेताओं के निर्देश पर हुआ और ट्रेनों का भुगतान भी भाजपा ने किया। जानें रेलवे ने इन आरोपों क्या जबाब दिया है... 

विज्ञापन
Kapil Sibal, RJD MP say trains ferried 6000 to Bihar from Haryana on Nov 3; railways replies
बिहार चुनाव को लेकर कपिल सिब्बल का बड़ा आरोप - फोटो : ANI
loader

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर थम गया है लेकिन राजद सांसद और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पहले चरण के मतदान के बाद सनसनीखेज दावा किया है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और आरजेडी के एडी सिंह ने रविवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 3 नवंबर को हरियाणा से बिहार के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें करीब 6000 लोग सवार थे। दोनों सांसदों ने सवाल उठाया कि इन ट्रेनों को चुनाव के बीच क्यों चलाया गया और इनका खर्च किसने उठाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SIR Fear: बंगाल में मां-बेटी ने खाया जहर, एसआईआर का फॉर्म न मिलने के डर से उठाया कदम; दोनों की हालत गंभीर
विज्ञापन


कपिल सिब्बल और एडी सिंह के आरोप
कपिल सिब्बल ने प्रेस वार्ता में कहा, 'मैं आज इस मुद्दे पर रोशनी डालने आया हूं। चुनाव आयोग कुछ नहीं करेगा क्योंकि उसके चुनाव कराने के तरीके पहले से ही संदिग्ध हैं।' उन्होंने दावा किया कि पहली ट्रेन 3 नवंबर को सुबह 10 बजे करनाल से बरौनी (बिहार) के लिए चली, जिसमें 1,500 यात्री थे। दूसरी ट्रेन 11 बजे करनाल से भागलपुर के लिए रवाना हुई, इसमें भी 1500 लोग थे। तीसरी और चौथी ट्रेन दोपहर तीन बजे और चार बजे गुरुग्राम से भागलपुर के लिए चलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चुनावी गड़बड़ी का मामला है- सिब्बल
कपिल सिब्बल ने कहा, 'कुल मिलाकर लगभग 6000 लोग इन ट्रेनों से बिहार पहुंचे। सवाल ये है, क्या ये सभी हरियाणा के मतदाता हैं या किसी खास मकसद से भेजे गए लोग?' उन्होंने आगे कहा, 'अगर ये असली मतदाता हैं, तो वे सामान्य ट्रेनों से खुद जा सकते थे। लेकिन अगर इन्हें किसी योजना के तहत भेजा गया है, तो यह चुनावी गड़बड़ी का मामला है।' उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जवाब मांगा कि इन विशेष ट्रेनों की जरूरत क्यों पड़ी, और क्यों केवल हरियाणा से ही चलाया गया, जब छठ पर्व के समय भी ऐसी ट्रेनें नहीं चलाई गईं।

भुगतान किसने किया, यह बताएं?- आरजेडी सांसद
वहीं आरजेडी सांसद एडी सिंह ने आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारियों को हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और भाजपा महासचिव अर्चना गुप्ता से संपर्क करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा, 'भुगतान भाजपा ने किया है। रेल मंत्री बताएं, इन ट्रेनों का किराया किसने चुकाया? हमारे पास जानकारी है कि यात्रियों में पेशेवर वोटर शामिल थे, जो अलग-अलग सीटों पर वोट डालने जाते हैं।' आरजेडी सांसद ने यह भी दावा किया कि इन लोगों के पास फर्जी वोटर कार्ड (ईपीआईसी) थे, और इसमें चुनाव आयोग की मिलीभगत है।


रेलवे बोला- त्योहारों की भीड़ के कारण चलाईं विशेष ट्रेनें
रेल मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं। मंत्रालय ने बताया, 'इस त्योहार सीजन में रेलवे 12000 विशेष ट्रेनें चला रहा है। इनमें 10,700 निर्धारित और करीब 2000 अनियोजित ट्रेनें शामिल हैं। जब भी किसी स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ती है, हम तुरंत विशेष ट्रेन चलाते हैं।' रेलवे ने कहा कि इसके लिए डिविजनल, जोनल और रेलवे बोर्ड स्तर पर तीन स्तरों पर वार रूम संचालित किए जा रहे हैं ताकि भीड़ का प्रबंधन हो सके।

यह भी पढ़ें - Bihar: बिहार चुनाव खत्म होने से पहले मध्यप्रदेश क्यों पहुंचे राहुल गांधी, भाजपा बोली, हार देख भागी कांग्रेस

बिहार में विधानसभा चुनाव का रण
बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ और दूसरे चरण का वोटिंग 11 नवंबर को होगी। विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। विपक्षी इंडिया गठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल) ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं एनडीए (भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, रालोमो और हम) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed