फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kapil mishra profile, aap aam aadmi party, political life bjp india pakistan tweet

दिल्ली चुनाव : ऐसा रहा कपिल मिश्रा का राजनीतिक सफर, 'हिंदुस्तान-पाकिस्तान' ट्वीट कर विवादों में आए

Fri, 24 Jan 2020 05:57 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 24 Jan 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra profile, aap aam aadmi party, political life bjp india pakistan tweet
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
    विज्ञापन
  • नाम: कपिल मिश्रा 
  • पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
  • जन्म: 13 नवंबर 1980

 

  • कपिल मिश्रा साल 2015 में पहली बार दिल्ली के करावल नगर विधानसभा से विधायक चुने गए। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर 44 हजार से ज्यादा मतों के अंतराल से भाजपा के चार बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मात दी थी। कपिल को केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, वे सरकार में जल संसाधन मंत्री थे। उन्हें मुख्यत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता था।
  • कपिल मिश्रा को अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद मंत्री पद से हटा दिया गया। मिश्रा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया, पर वो इसे साबित नहीं कर सके। आम आदमी पार्टी का सदस्य होने के बाद भी उन्होंने कई मंचो पर खुलकर भाजपा का समर्थन किया।
  • विज्ञापन
  • इतना ही नहीं 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कपिल ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार किया। इन पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पार्टी से निकाली दिया गया। आम आदमी पार्टी से निकलने के कुछ दिन बाद ही वो भाजपा में शामिल हो गए। इस बार कपिल भाजपा के टिकट पर मॉडल टाउन विधानसभा से मैदान में है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी और कांग्रेस की आकांक्षा ओला से है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  हालही में कपिल मिश्रा के एक ट्वीट को लेकर बवाल हो गया। उन्होंने गुरूवार को ट्विटर पर लिखा कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। देखते ही देखते यह ट्वीट वायरल हो गया। चुनावी माहौल में यह ट्वीट तुरंत विवाद की वजह बन गया। सभी राजनीतिक दलों ने इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। यह ट्वीट अबतक साढ़े आठ हजार से ज्यादा बार रि-ट्वीट किया जा चुका है, जबकि 34 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। 
  • शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट पर जवाब मांगा। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने कपिल मिश्रा को नोटिस जारी किया। नोटिस जारी होने के थोड़ी देर बाद ही कपिल फिर एक बार ट्विटर पर आए और उन्होंने लिखा- 'सच बोलने में डर कैसा सत्य पर अडिग हूं'। 
  •  जब कपिल से नोटिस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे कल रात चुनाव आयोग का नोटिस मिला है, मैं आज नोटिस का जवाब दूंगा। मैं मानता हूं कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा है। सच बोलना इस देश में गुनाह नहीं है। मैं अपने बयान पर अडिग हूं। 
  • शाहीन बाग में सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है, लोगों को स्कूल, ऑफिस, अस्पताल जाने से रोका जा रहा है, भड़काऊ नारेबाजी की जा रही है। शाहीन बाग में आतंकी  आंदोलन चलाया जा रहा है। जिस बेशर्मी के साथ मनीष सिसोदिया ये कह रहे हैं कि वो शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, उससे पता चलता है कि यह एक राजनीतिक आंदोलन है।
  •  दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग से कपिल मिश्रा के ट्वीट को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। चुनाव आयोग ने ट्विटर से कपिल मिश्रा के ट्वीट को हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed