{"_id":"59409fb68664198c5d8b47f9","slug":"kanpur-iit-student-have-to-wear-kurtta-and-pyjamas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर IIT में छात्रों को पहना होगा कुर्ता और पैजामा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कानपुर IIT में छात्रों को पहना होगा कुर्ता और पैजामा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी में दीक्षांत समारोह में छात्रों को काले रोब और हेड गियर के बजाय कुर्ता पैजामा और चूड़ीदार पहने को कहा गया है। दीक्षांत समारोह 15 और 16 जून को होना है, जिसमें कुल 1600 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। छात्रों को डिग्री टाटा सन्स के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
छात्रों के ड्रेस कोड को लेकर पीटीआई से हुई बातचीत में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर इंद्रानिल मन्ना ने कहा कि छात्रों को डिग्री ब्रिटिश शासनकाल में नहीं दी जा रही है। छात्रों को कुर्ता पैजामा और चूड़ीदार के साथ एक स्पेशल स्टोल भी होगा। जिससे पता चलेगा कि वह किस कोर्स के छात्र हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य के सभी समरोह में भारतीय कपड़े ही पहने चाहिए। संस्थान के गोल्डेन जुबली के मौके पर सभी प्रोफेसर गोल्डेन कलर का रोब पहने नजर आएंगे। प्रोफेसर ने यह भी बताया कि छात्रों को ब्लैक लेदर शू पहने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। वह अपनी पसंद का कोई भी भारतीय फुटवियर पहन सकते हैं।
विज्ञापन