फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kanimozhi attacks BJP on ED raid at Minister Periyasamy's house, says- DMK will not be afraid of this

Tamil Nadu: मंत्री पेरियासामी के यहां ED की छापेमारी पर कनिमोझी का भाजपा पर हमला, कहा- इससे डीएमके डरेगी नहीं

Sat, 16 Aug 2025 02:07 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरन Published by: बशु जैन Updated Sat, 16 Aug 2025 02:07 PM IST
सार

ईडी ने शनिवार को मनी लॉड्रिंग मामले में तमिलनाडु के मंत्री और वरिष्ठ डीएमके नेता आई पेरियासामी और उनके विधायक पुत्र आईपी सेंथिलकुमार से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। इसे लेकर डीएमके नेता कनिमोझी ने भाजपा को घेरा। 

विज्ञापन
Kanimozhi attacks BJP on ED raid at Minister Periyasamy's house, says- DMK will not be afraid of this
डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि - फोटो : एक्स

विस्तार

विज्ञापन

तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर डीएमके नेता कनिमोझी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आयकर और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों को विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए हथियार बना लिया है। मंत्री आई पेरियासामी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से डीएमके डरने वाली नहीं है। ईडी ने मनी लॉड्रिंग मामले में तमिलनाडु के मंत्री और वरिष्ठ डीएमके नेता आई पेरियासामी और उनके विधायक पुत्र आईपी सेंथिलकुमार से जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

कनिमोझी ने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा चुनाव जीतने के लिए हताश प्रयास में एसआईआर (बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण) का उपयोग करके लोकतंत्र के खिलाफ हमले करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही, आयकर, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी एजेंसियां, जिनका इस्तेमाल वे नियमित रूप से विपक्ष के खिलाफ हथियार के रूप में करते हैं। उनका इस्तेमाल डीएमके के वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों को हथियार बनाकर विपक्ष के खिलाफ औजार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसी ही एक छापेमारी आज हो रही है। डीएमके इसका सामना करेगी। मंत्री ने कई चुनौतियों का सामना किया है और डीएमके के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। किसी भी तरह की धमकी हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को डरा नहीं पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वोट चोरी से ध्यान भटकाने की कोशिश: डीएमके
तमिलनाडु में डीएमके नेता एवं मंत्री आई पेरियासामी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर पार्टी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीएमके के संगठन सचिव आरएस भारती ने कहा कि यह वोट चोरी शब्द से ध्यान हटाने का प्रयास है।पार्टी न तो ईडी से और न ही मोदी से डरेगी। भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा सशक्त और स्वायत्त निकायों को अपने चुनावी उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है। चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके चुनावी धोखाधड़ी में लिप्त होने के मामले में भाजपा बेनकाब हो गई है। देश इससे स्तब्ध है। अवैध वोट चोरी से ध्यान हटाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय पेरियासामी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रहा है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में हो रही कार्रवाई
इससे पहले अप्रैल में मद्रास हाईकोर्ट ने डिंडीगुल जिले की एक विशेष अदालत को 2.1 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री आई पेरियासामी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया था। जस्टिस पी वेलमुरुगन ने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) द्वारा दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं पर यह निर्देश दिया था। याचिका में पेरियासामी और उनके परिवार के सदस्यों को मामले से मुक्त करने के विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी। इस मामले में ईडी की छापेमारी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed