फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya Kumar claims that a man tried to strangulate him inside a Jet Airways flight.

कन्हैया ने ट्वीट कर कहा, विमान में हुई मेरा गला घोटने की कोशिश

Sun, 24 Apr 2016 12:45 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 24 Apr 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar claims that a man tried to strangulate him inside a Jet Airways flight.

जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ट्वीट कर आरोप लगाया है कि जेट एयरवेज के विमान में उनके ऊपर एक यात्री ने हमला किया है। रविवार को किए गए ट्वीट में कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि विमान के अंदर उनका गला घोटने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन


कथित हमला करने वाले युवक से एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। कन्हैया मुंबई से जेट एयरवेज़ की फ़्लाइट से पुणे जाने वाले थे। कन्हैया ने लिखा, "एक बार फिर, इस बार विमान के भीतर, एक व्यक्ति ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की।" 
विज्ञापन


जेट एयरवेज को ट्विटर पर टैग करते हुए कन्हैया ने लिखा, "जेट एयरवेज ने हमें और जिस व्यक्ति ने हमला किया था उसे भी सुरक्षा कारणों से विमान से उतरने के लिए कहा।" कन्हैया ने आरोप लगाया, "घटना के बाद जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने उस व्यक्ति के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया जिसने मुझ पर हमला किया था।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया ने लिखा, "जेट एयरवेज जिस पर हमला हुआ और जिसने हमला किया उसमें कोई फर्क नहीं करना चाहता है। अगर आप शिकायत करेंगे तो वो आपको विमान से उतार देंगे।" अभी इस घटना पर जेट एयरवेज का कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 


मुंबई से बीबीसी संवाददाता सुशांत मोहन ने जेट एयरवेज के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इस संबंध में अधिकारिक बयान जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के हवाले से कहा कि कन्हैया और एक सहयात्री के बीच झगड़ा होने पर नियमों के तहत दोनों को विमान से उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed