फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   -Kangana Ranaut FIR News:FIR Against Kangana Ranaut for spreading communal hatred through tweet, Bandra Court order

कंगना और बहन रंगोली के खिलाफ मुंबई पुलिस ने की एफआईआर दर्ज, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप

Sat, 17 Oct 2020 07:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 17 Oct 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
-Kangana Ranaut FIR News:FIR Against Kangana Ranaut for spreading communal hatred through tweet, Bandra Court order
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है। अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। बांद्रा कोर्ट में इस याचिका को मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने दायिर की है। 

विज्ञापन


इस याचिका में कहा गया कि कंगना रणौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कंगना के बयानों और उनके ट्वीट के जरिए दोनों समुदाय के बीच नफरत बढ़ती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि कंगना रणौत लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर टीवी तक, कंगना हर जगह बॉलीवुड के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। वह लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का अड्डा बता रही हैं। 

यह भी पढ़ें: किसानों के प्रदर्शन पर टिप्पणी करना कंगना रणौत को पड़ा भारी, अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज हुई FIR

इसे ध्यान में रखते हुए आज इस मामले पर सुनवाई हुई। बांद्रा कोर्ट ने इस मामले में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि कंगना अक्सर ही अपने ट्वीट और बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। 


बताया गया है कि पहले इस सिलसिले में याचिकाकर्ता बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ संज्ञान लेने से मना कर दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने मामले की जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

सबूत मिलने पर गिरफ्तारी संभव
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कंगना के कई ट्वीट को अदालत के सामने रखा। बताया गया है कि सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। मामला दर्ज होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद अगर उनके खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी संभव है।  

यह भी पढ़ें: कर्नाटकः कंगना रणौत के खिलाफ FIR दर्ज, वीडियो पोस्ट कर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को कहे थे अपशब्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed