{"_id":"5daf2cc38ebc3e939f4089bd","slug":"kamlesh-tiwari-murder-main-accused-arrested-by-gujarat-ats-in-rajasthan-gujarat-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड: गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से अशफाक और मोइनुद्दीन गिरफ्तार, गुनाह कबूला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड: गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से अशफाक और मोइनुद्दीन गिरफ्तार, गुनाह कबूला
Tue, 22 Oct 2019 09:52 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 22 Oct 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में एटीएस की गिरफ्त में कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड में दोनों मुख्य आरोपियों मोइनुद्दीन और अशफाक को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन
Gujarat ATS DIG Himanshu Shukla: The two wanted accused Ashfaq and Moinuddin Pathan have been arrested from Gujarat-Rajasthan border near Shamlaji. Gujarat ATS had info that they are going to enter Gujarat, on that basis we moved our team to the border & apprehended them. https://t.co/4rBe0Fx71C pic.twitter.com/1A7FGkSGwZ
— ANI UP (@ANINewsUP) October 22, 2019
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने पैसे खत्म होने के बाद परिवार वालों से संपर्क किया था। सूत्र मिलते ही हमारी टीम ने अभियान तेज किया और गुजरात-राजस्थान के बॉर्डर से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
अशफाक मेडिकल प्रतिनिधि तो मोइनुद्दीन करता था फूड डिलीवरी ब्वाय का काम
34 वर्षीय अशफाक का पूरा नाम अशफाक हुसैन जाकिर हुसैन शेख है और वह सूरत के लिंबायत स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी 27 वर्षीय मोइनुद्दीन खुर्शीद पठान उमारवाड़ा स्थित लो कास्ट कॉलोनी, सूरत का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि अशफाक पेशे से मेडिकल प्रतिनिधि (रीप्रेजेंटेटिव) था और मोइनुद्दीन खाना डिलीवरी करने(फूड डिलिवरी ब्वाय) का काम करता था।
इससे पहले गुजरात से ही गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों मौलाना मोहसिन, राशिद पठान ओर फैजान को लखनऊ कोर्ट में पेशी हुई, जहां से तीनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
