फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kamal haasan rajinikanth party alliance south politics bjp tamil nadu assembly elections 

कमल हासन बोले- रजनीकांत की राजनीति में दिख रहा भगवा रंग, गठबंधन मुश्किल

Sun, 11 Feb 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Feb 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan rajinikanth party alliance south politics bjp tamil nadu assembly elections 

दक्षिण भारत की राजनीति में कदम रखने का फैसला कर चुके सुपर स्टार कमल हासन ने रजनीकांत के साथ गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रजनीकांत की राजनीति में भगवा रंग दिख रहा है और अगर ऐसा है तो उनके साथ गठबंधन करना मुश्किल है। हासन ने कहा कि हम अच्छे दोस्त तो हैं, लेकिन राजनीतिक विचार दोस्ती से अलग हैं।

विज्ञापन
 


बता दें कि दोनों ही तमिलनाडु में होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़े करेंगे, हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी पार्टियों के नामों की घोषणा नहीं की है। एक मैग्जीन ने तमिल सुपरस्टार से उनके और रजनीकांत के राजनीति में हाथ मिलाने को लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में हासन ने कहा- रजनीकांत के साथ हाथ मिलाने का निर्णय अभी नहीं लिया गया है। इसका जवाब समय आने पर मिल जाएगा। हम दोनों को यह सोचने की जरूरत है कि क्या हम राजनीतिक गठबंधन कर सकते हैं और क्या हमारी राजनीतिक रणनीति इसकी अनुमति देती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में हिस्सा लेने का निर्णय भी सही समय पर लिया जाएगा। विश्लेषक सुधंगन का कहना है कि यदि दोनों एक्टर्स राजनीतिक गठबंधन करते हैं तो यह आर्यन और द्रविड़ के सिद्धांतों का गठबंधन होगा। दोनों समुदायों के बीच अलगाव 1949 में सीएन अन्नादुराई ने डीएमके की स्थापना करके किया था और 1967 में यह और गहरा हो गया। जहां रजनीकांत एक आर्यन हैं वहीं कमल द्रविड़ हैं। हालांकि हासन को द्रविड़ पार्टियों ने कभी स्वीकार नहीं किया क्योंकि उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed