फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kairana exodus viral on Social Media

सोशल मीडिया पर कैराना पलायन वायरल

Thu, 16 Jun 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 16 Jun 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
Kairana exodus viral on Social Media
कैराना गांव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना पलायन प्रकरण को लेकर सियासी जंग रोजाना तेज हो रही है। वहीं, यह प्रकरण सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। फेसबुक और व्हाट्स एप पर एक सप्ताह में इससे संबंधित तीन हजार से ज्यादा पोस्ट, मेसेज और कमेंट्स नोट किए जा चुके हैं। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। माहौल न बिगड़े, इसलिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कैराना से लोगों के पलायन का मामला देशभर में आग की तरह फैल गया। सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को मेसेज भेजकर इसकी चर्चा में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि एक सप्ताह में कैराना प्रकरण सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाया है। इन मेसेज और पोस्ट पर सभी जिलों की साइबर सेल द्वारा नजर रखी जा रही है। साइबर सेल से आने वाली रिपोर्ट पर आला अधिकारियों ने मॉनिटरिंग करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का मानना है कि कैराना पलायन प्रकरण जल्द शांत नहीं हुआ तो यह अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन जाएगा। सोशल साइट पर आने वाले मेसेज को देखकर पुलिस प्रशासन में खलबली मची है। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सोशल साइट पर अधिकांश मेसेज में कैराना से लोगों के पलायन होने की बात चल रही है। कैराना व कांधला में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जिसके चलते पुलिस प्रशासन की नींद उड़ने लगी है। अधिकारियों को चिंता सताने लगी है कि कही यह आग कैराना और कांधला के बाद दूसरे जनपदों में न पहुंच जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग की रिपोर्ट से खलबली

Kairana exodus viral on Social Media
अधिकांश परिवार अपनी इच्छा से गए। - फोटो : अमर उजाला

कैराना के लोग कानून व्यवस्था खराब होने के चलते पलायन कर रहे हैं, ऐसे मेसेज चलने से खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। मेरठ जोन के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत समेत अन्य जिलों में खुफिया विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। जिसके चलते सभी जनपदों में सतर्कता बरते के निर्देश जारी हुए हैं।

कैराना पलायन प्रकरण को लेकर मेरठ जोन के जनपदों में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी लगाने के निर्देश जारी हुए है। जिसके चलते पुलिस ने उक्त प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स तैनात की है। पुलिस को निर्देश जारी हुआ है कि सोशल साइट पर आने वाले भड़काऊ मेसेज में तत्काल एक्शन लें।  

कैराना प्रकरण को देखते हुए जोन के सभी जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए है। सोशल साइट पर आने वाले मेसेज पर पुलिस सतर्कता बरतेगी। कानून व्यवस्था किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं देंगे।- लक्ष्मी सिंह, कार्यवाहक आईजी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed