फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kafeel Khan on his brother attack said It has been week now but no action has been taken yet

डॉ. कफील का आरोप- मेरे भाई पर हमले के पीछे बीजेपी सांसद कमलेश पासवान का हाथ

Sun, 17 Jun 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Jun 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Kafeel Khan on his brother attack said It has been week now but no action has been taken yet
डॉक्टर कफील खान

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की जान जाने के बाद डॉक्टर कफील खान चर्चा में आए थे। 10 जून को उनके छोटे भाई को गोली मार दी गई थी। घटना को अंजाम देने वाले लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में डॉक्टर कफील ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि घटना को सात दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमसे वादा किया था कि वह 48 घंटों के अंदर अपराधियों को पकड़ लेंगे। इस घटना को एक हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। यह साफ हो चुका है कि उत्तर प्रदेश पुलिस किसी के इशारों पर काम कर रही है। उनका इरादा पहले से ही स्पष्ट था।
विज्ञापन


डॉक्टर कफील ने भाजपा सांसद कमलेश पासवान और बलदेव प्लाजा के मालिक सतीश नंगालिया पर हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन दोनों ने घटना के लिए शूटर्स को हायर किया था। पासवान की मेरे भाई के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे अंकल के पास जमीन का एक टुकड़ा है जिसपर कमलेश और सतीश ने फरवरी में अतिक्रमण कर लिया था। इसपर एफआईआर दर्ज हुई थी और उन्होंने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे ऑर्डर ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई जांच की मांग करते हुए खान ने कहा कि हमें इस मामले की सीबीआई से या फिर हाईकोर्ट के जज से जांच करवानी है। हम इस मामले की जांच यूपी पुलिस से नहीं करवाना चाहते। बता दें कि डॉक्टर कफील खान के छोटे भाई कासिफ जमील पर 10 जून को गोरखनाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर जानलेवा हमला हुआ था। वह रात के 10.30 बजे निजी काम से वापस घर लौट रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed