फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kadaknath chickens thrown in the way of Devendra Fadnavis convoy of Mahajanadesh yatra in Sangli

शेतकरी संगठन ने गडकरी की महाजनादेश यात्रा के काफिले के सामने फेंकी 'कड़कदार' मुर्गियां

Mon, 16 Sep 2019 08:31 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 16 Sep 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
kadaknath chickens thrown in the way of Devendra Fadnavis convoy of Mahajanadesh yatra in Sangli
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सांगली जिले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महाजनादेश यात्रा के काफिले के सामने 'कड़कनाथ' मुर्गियां फेंकी। घटना के चश्मदीदों के मुताबिक, राजू शेट्टी की पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुर्गियां उनके काफिले के सावने फेंक दीं। 

विज्ञापन


दरअसल, महाराष्ट्र में मुर्गी पालन को लेकर कृषि राज्य मंत्री सदाभाऊ खोत पर घोटाने के आरोप लगाए गए हैं। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने इसकी जांच की मांग करते हुए इसमें सदाभाऊ के रिश्तेदारों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


शेतकरी संगठन एक मुर्गीपालन फर्म के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की मांग कर चुकी है। इस फर्म पर आरोप है कि उसने किसानों को मुर्गियों की दुर्लभ प्रजाति 'कड़कनाथ' को लेकर उनकी सहायता का वादा कर उन्हें 550 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।  हालांकि, ईडी का कहना है कि घोटाले की राशि 95 करोड़ रुपये के आसपास होने का अंदेशा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed