फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jyoti became first female janitor

शाबाश बेटी! चौकीदार बनकर करती है पूरे गांव की रखवाली

Wed, 13 Apr 2016 06:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Updated Wed, 13 Apr 2016 06:07 AM IST
सार

  • क्षेत्र की पहली महिला चौकीदार बनी ज्योति
  • गांव के विकास में देना चाहती है योगदान
  • चौकीदारी के साथ पुलिस के काम में भी बंटाती है हाथ

विज्ञापन
jyoti became first female janitor
ज्योति - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

बेटी और गांव की चौकीदारी! सुनने में कुछ अटपटा सा लगता है। लेकिन नवरात्र में नारी सशक्तीकरण की अच्छी खबर आई है। कोतवाली के गांव अब्दुल्लापुर लैदा निवासी ज्योति को गांव वालों ने ही चौकीदार बनवाया है।
विज्ञापन


ज्योति गांव ही नहीं, पूरे इलाके की पहली महिला चौकीदार है। अब वह गांव की चौकीदारी के साथ पुलिस के काम में भी हाथ बंटाने लगी है। उसकी सराहना पूरे गांव के लोग करते हैं। उसका कहना है कि वह गांव के विकास में अपना योगदान देना चाहती है।
विज्ञापन


कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव अब्दुल्लापुर लैदा निवासी ज्योति गांव के किशन सिंह की पुत्री है। ज्योति ने बताया कि उसके पिता पहले गांव के चौकीदार थे। लेकिन उनकी बीमारी से मौत हो गई। उसका भाई रोहित विदेश में काम करने गया हुआ है। इसलिए उसने अपने पिता के स्थान पर चौकीदार बनने का निर्णय लिया। उसने चौकीदार पद के लिए आवेदन किया। इस पर पुलिस अधिकारियों की संस्तुति पर डीएम ने उसे गांव का चौकीदार नियुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति ने बताया कि वह गांव में चौकीदार का काम देखने के साथ कोतवाली में आकर भी पुलिस के कार्य में मदद करती है। महिला पुलिस कर्मी के न होने पर उसे कोतवाली बुलाकर महिला पुलिस कर्मी के स्थान पर कार्य कराया जाता है। उसने बताया कि उसने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की है। वह चौकीदार का कार्य करने के साथ स्टेनो की परीक्षा की तैयारी भी कर रही है। उसकी इच्छा पुलिस विभाग में ही नौकरी करने की है। उसकी दो और बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह घर पर काम काज के साथ अपनी मां चंद्रो देवी की भी देखभाल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed