फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   june  22 big news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 22 Jun 2019 05:35 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
june  22 big news all updates will get on amar ujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
बंगाल के भाटपाड़ा में तनाव के बाद कई परिवारों ने किया पलायन, इंटरनेट सेवाएं बंद पुलिस व आरएएफ तैनात
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। धारा 144 लागू होने के बावजूद शुक्रवार को दो बाइक सवारों ने देसी बम फोड़कर तनाव और बढ़ा दिया। हिंसा के चलते भाटपाड़ा और काकिनाड़ा में कई लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर -
विज्ञापन


World Cup 2019: भारत की निगाह बड़ी जीत पर, अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला आज

अफगानिस्तान की टीम लगातार पांच हार के साथ विश्व कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम के खिलाफ शनिवार को उसके लिए एक और बड़ा इम्तिहान सामने होगा। भारतीय टीम अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर -


हरियाणा में आंदोलन की राह पर किसान, 27 जून को ट्रेनें रोकने की चेतावनी, दिल्ली का पानी करेंगे बंद

हरियाणा में 27 जून को रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने रेल रोको आंदोलन की तारीख घोषित कर दी है। ये किसान एनएच-152 डी की अवार्ड राशि में संशोधन की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पड़ने से खफा हैं। चरखी दादरी धरने पर पहुंचे किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि सरकार के पास 26 जून तक का समय है। 

पढ़ें पूरी खबर -

किडनी कांड: फोर्टिस अस्पताल की कोऑर्डिनेटर की जमानत पर सुनवाई आज

किडनी कांड में आरोपी फोर्टिस अस्पताल की महिला कोऑर्डिनेटर सोनिका डबास की जमानत अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होगी। शासकीय अधिवक्ता दिलीप अवस्थी ने बताया कि सोनिया के खिलाफ लगभग एक हजार पेज की केस डायरी कोर्ट में आई है।

पढ़ें पूरी खबर -

वोट देने की कसम दिलाने वाला पत्र हुआ वायरल, राजनीति गरमाई


स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के सदस्यों व अभिभावकों को अरविंद केजरीवाल को वोट देने की कसम दिलाने संबंधी कथित पत्र के वायरल होने के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। 

पढ़ें पूरी खबर -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed