{"_id":"6b0567300c77c54af80cbcbb","slug":"pm-modi-on-shiromani-akali-dal-returns-to-nda-alliance-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल की एनडीए में वापसी: पीएम मोदी बोले- पंजाब और पंजाब के लोगों का कल्याण है हमारी प्राथमिकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अकाली दल की एनडीए में वापसी: पीएम मोदी बोले- पंजाब और पंजाब के लोगों का कल्याण है हमारी प्राथमिकता
Tue, 24 Nov 2026 04:00 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के एनडीए परिवार में लौटने पर खुशी जताई है। उन्होंने 24 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अकाली दल की एनडीए में वापसी खास मौके पर हुई है। यह मौका श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पंजाब और पंजाब के लोगों का कल्याण है। उन्होंने इस गठबंधन को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि इससे राज्य में ऐसी सरकार सुनिश्चित होगी, जो आम लोगों के हितों को प्राथमिकता देगी।
समय की कसौटी पर खरा उतरा है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को स्वाभाविक गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन का इतिहास काफी पुराना है और यह समय की कसौटी पर खरा उतरा है। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल ने इस गठबंधन को आगे बढ़ाया और इसे मजबूत आधार दिया।
पंजाब के लोगों के पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में पंजाब और वहां के लोगों के कल्याण को सबसे ऊपर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य राज्य में जनहित को प्राथमिकता देने वाला शासन सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गठबंधन पंजाब को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में पंजाब के लोग इस गठबंधन को अपनी पहली पसंद बनाएंगे।