फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   june 17 big news all updates will get on amar ujala

आज की प्रमुख खबरें जिन पर रहेंगी नजरें, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 17 Jun 2019 07:23 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 17 Jun 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
june 17 big news all updates will get on amar ujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
आज देश भर में फिर हड़ताल, 10 लाख डॉक्टर नहीं करेंगे काम, ठप रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को फिर देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को केंद्रीय चिकित्सक सुरक्षा कानून लाने की मांग करते हुए सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल का एलान किया है। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


मोदी 2.0 : सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, अहम बिलों और आम बजट पर देश की निगाहें 

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से  शुरू होगा। सत्र से एक दिन पहले रविवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुला कर तीन तलाक सहित कई अहम बिलों पर विपक्ष का सहयोग मांगा। गौरतलब है कि इस सत्र में पहले दो दिन नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

स्विस बैंक खाताधारकों पर शिकंजा, कालाधन पर मिली बड़ी सफलता, 50 भारतीयों के नामों का खुलासा

कालेधन के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में स्विस बैंक खाताधारकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। इसमें 50 भारतीय भी शामिल हैं। स्विस सरकार के अधिकारियों ने इन खातों की जानकारी भारत को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है। स्विस सरकार से हुए समझौते के मुताबिक वह भारत को इस बात की जानकारी देगा कि उसके यहां किसका कितना पैसा जमा है। 


पढ़ें पूरी खबर-

बिहार : स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही तीन बच्चों ने तोड़ा दम, दिमागी बुखार से अब तक 100 की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में दिमागी बुखार से अब तक 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। रविवार को मुजफ्फरपुर के एसके मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के सामने ही तीन मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया। इनमें निशा और मुन्नी की उम्र 5 साल और एक अन्य बच्चा शामिल है।

पढ़ें पूरी खबर-

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की निगाह जीत पर, रोमांचक होगा मुकाबला

जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने के बाद हार से परेशान बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें सोमवार को जब मैदान में उतरेंगी तो दोनों का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ फिर से पटरी पर लौटने का होगा।

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed