फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joint media briefing of Opposition parties begins, Rahul Gandhi present

राहुल गांधी बोले- हमारे पास प्रधानमंत्री जी के निजी भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी

Wed, 14 Dec 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
Joint media briefing of Opposition parties begins, Rahul Gandhi present
राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा और सीधा हमला बोला है। राहुल ने प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। राहुल ने संसद भवन में बुलाई  गई खास प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मेरे पास पीएम के खिलाफ निजी भ्रष्टाचार की जानकारी और उसके सबूत हैं जो मैं लोकसभा में रखना चाहता हूं, लेकिन मुझे रोका जा रहा है। प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं उन्हें डर है कि मैं बोलूंगा तो गुब्बारा फट जाएगा। राहुल के इस प्रेस कांफ्रेंस में एनसीपी, तृणमूल और माकपा के नेता मौजूद थे। 

विज्ञापन


विपक्षी दलों ने सुबह से ही सदन में अपनी बात रखने की आक्रामक रणनीति तैयार की थी। विपक्ष ने तय किया था कि लोकसभा में सबसे पहले राहुल गांधी बोलेंगे। लोकसभा में हंगामे के चलते राहुल गांधी जब नहीं बोल सके तो विपक्षी दलों के साथ मीडिया में अपनी बात रखने पहुंचे। राहुल के अचानक फैसले के चलते समाजवादी पार्टी और बसपा के प्रतिनिधि प्रेस कांफ्रेस में साथ नहीं थे। हालांकि सुबह विपक्षी दलों की बैठक में दोनों ही दल शामिल थे। 
विज्ञापन


राहुल ने मीडिया को बताया कि मैंने स्पीकर से कहा कि हम बिना किसी शर्त और नियमों को छोड़ लोकसभा में चर्चा के लिए तैयार हैं आप इजाजत दे दें, लेकिन सरकार और प्रधानमंत्री नहीं चाहते हैं कि हम लोकसभा में अपनी बात रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जी पर्सनली डरते हैं। घरबाए हुए हैं, मेरे पास उनके खिलाफ जानकारी है जिससे उनका पूरा गुब्बारा फटेगा। हमें संसद के अंदर बोलने नहीं देना चाहते हैं। संसद में हमारा हक है बोलने का, स्पीकर से कहा कि विपक्ष के सदस्यों को समय दिया जाए। हमारा राजनीतिक हक है हम चुनकर आए हैं। फिर प्रधानमंत्री जो जवाब देना चाहते हैं जितना समय चाहते हैं उसके लिए हम तैयार हैं। सवाल के जवाब में राहुल ने कहा उनके पास प्रधानमंत्री के खिलाफ सबूत भी हैं जिसे लोकसभा में रखेंगे। 

'प्रधानमंत्री जी पॉप कंसर्ट और जनसभा में बोलते हैं'

Joint media briefing of Opposition parties begins, Rahul Gandhi present
rahul gandhi - फोटो : getty images

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी पॉप कंसर्ट और जनसभा में तो बोलते हैं लेकिन हाउस में क्यों नहीं आ रहे हैं। पहली बार लोकसभा के इतिहास में ट्रेजरी बेंच (सत्तापक्ष) चर्चा को रोक रही है। आम तौर पर विपक्ष रोकता है। विपक्ष बैठा है और चर्चा न हो सके इसलिए सरकार के लोग खड़े हो जाते हैं। सरकार को बहाने बनाना बंद कराना चाहिए। हम सब को बोलने का समय देना चाहिए। देश निर्णय ले कि विपक्ष सही बोल रहा है कि प्रधानमंत्री । 

राहुल ने कहा कि मैं संसद का मैंबर हूं अमेठी के लोगों ने मुझे लोकसभा भेजा है वहां मेरी बोलने की जगह है। मैं सरकार से कहता हूं हाउस में बोलें। नोटबंदी का फैसला गरीबों के खिलाफ हैं देश के करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। 

टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। चर्चा के लिए सरकार तैयार है तो कल भी हम बहस को तैयार हैं। हम सभी 16 विपक्षी पार्टियां एक साथ हैं। सीपीएम के करुणाकरण ने कहा कि संसद के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है कि संसद चले। एनसीपी के तारिक अनवर ने कहा कि हमेशा ये होता था कि विपक्ष मुद्दा उठाए और सरकार जवाब दे। जबकि साजिश हो रही है कि बोलने नहीं दिया जाए। आखिर सरकार को किस बात का डर या खौफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed