फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jobless techie attempts robbery at bank manager's house in Pune arrested News In Hindi

Pune: कर्ज में डूबे इंजीनियर ने की लूट की कोशिश, बैंक मैनेजर के बेटे पर तानी बंदूक; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 05:49 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 05:49 PM IST
सार

पुणे में नौकरी गंवाने और कर्ज से परेशान एक आईटी प्रोफेशनल ने लूट के इरादे से बैंक मैनेजर के घर में घुसकर उनके बेटे पर बंदूक तान दी। लेकिन बहादुरी दिखाते हुए मैनेजर के भाई ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Jobless techie attempts robbery at bank manager's house in Pune arrested News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे के पिंपले गुरव इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मणिपुर से आए एक बेरोजगार और कर्ज में डूबे इंजीनियर ने कथित तौर पर एक बैंक मैनेजर के घर में घुसकर उनके बेटे से बंदूक की नोक पर लूटपाट की कोशिश की। लेकिन बैंक मैनेजर के भाई ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय आरोपी सांगबोई कोम सेर्तो पिछले साल आईटी कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट की नौकरी गंवाने के बाद भारी कर्ज में डूब गया था। उसके पास पुणे के एनआईबीएम इलाके में दो फ्लैट हैं, जिनकी ईएमआई भरने में वह असमर्थ था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने लूट की योजना बनाई।

विज्ञापन

मामले में पुलिस के अनुसार आरोपी सांगबोई जिस बैंक में अक्सर जाता था, वहीं के मैनेजर को अपना निशाना बनाया। उसने कई दिनों तक बैंक मैनेजर का पीछा किया और उनके घर की रेकी की। 31 जुलाई की शाम वह कुरियर डिलीवरी एजेंट बनकर मैनेजर के घर पहुंचा और दरवाजा खुलते ही मैनेजर के बेटे पर बंदूक तान दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- SC: सुप्रीम कोर्ट ने सिविल विवाद को क्रिमिनल बताने पर इलाहाबाद HC के जज को लगाई फटकार, बताया 'न्याय का मजाक'
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरो बना बैंक मैनेजर का भाई
हालांकि इस पूरे मामले में जब आरोपी हथियार के बल पर लड़के से पैसे मांग रहा था, तभी घर में मौजूद बैंक मैनेजर के भाई ने पीछे से उसे दबोच लिया। थोड़ी झड़प में उन्हें चोट भी आई, लेकिन उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को बुला लिया।

ये भी पढ़ें:- ECI: डाटा सुरक्षा नीति के उल्लंघन पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के दो ईआरओ-एईआरओ को किया निलंबित

आरोपी के पास से मिली लाइसेंसी पिस्टल
पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस, एक खुकरी और विस्फोटक जैसा दिखने वाला नकली उपकरण बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ डकैती, धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि किस तरह बेरोजगारी और कर्ज इंसान को अपराध की ओर धकेल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed