रिलायंस जियो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 26 दिनों में 1.6 करोड़ यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस जियो ने रविवार को दावा किया कि महज 26 दिनों में 1.6 करोड़ सब्सक्राइबरों का आंकड़ा पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रिलायंस जियो इनफोकॉम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जियो ने विश्व के किसी भी अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर या स्टार्टअप के मुकाबले बहुत ही तेजी से यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि में फेसबुक, व्हाट्सऐप और स्काइप के लाइक्स भी शामिल हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की पिछले महीने लांच की गयी दूरसंचार सेवा रिलायंस जियो से रोजाना छह लाख 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ता जुड़ रहे हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा वे इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि जियो हर भारतीय को डेटा यानी इंटरनेट की शक्ति से सशक्त करने के लिए बना है। अंबानी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोगों ने जियो को स्वीकार किया है और सेवाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
जल्द ही पूरे देश में केवल आधारकार्ड से मिलेगी जियो सिम
रिलायंस ने सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक 05 तारीख को लांच से 30 सितंबर तक यानी 26 दिनों में एक करोड़ 60 लाख उपभोक्ता कंपनी से जुड़ चुके हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इतनी तेजी से किसी दूसरी दूरसंचार सेवा प्रदाता या फेसबुक, ह्वाट्सऐप और स्काइप सहित किसी स्टार्टअप कंपनी के उपभोक्ताओं की तादात में इजाफा नहीं देखा गया है।
कंपनी के मुताबिक देश के 3,100 शहरों और कस्बों में आधार कार्ड आधारित सिम एक्टिवेशन शुरू किया गया है, जिससे कुछ ही मिनटों में सिम एक्टिव हो जाता है। धीरे-धीरे इस सुविधा को देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा।