फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Man receives electricity bill of Rs 38 billion in Jamshedpur

झारखंड: 3 कमरों का घर और 38 अरब का बिल, बिजली विभाग ने काटा कनेक्शन

Mon, 14 Aug 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented By- त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By- त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Mon, 14 Aug 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Man receives electricity bill of Rs 38 billion in Jamshedpur
झारखंड, बिजली बिल - फोटो : ANI

जरा सोचिए, किसी आम आदमी के घर कितना बिजली का बिल आ सकता है ? हजारों का या अधिक से अधिक लाखों रुपए का लेकिन झारखंड में एक शख्स को बिजली विभाग ने अरबों रुपए का बिल थमा दिया है। इतना ही नहीं बिल नहीं भरन के नाम पर विभाग ने उसके घर का कनेक्शन तक काट डाला।

विज्ञापन


38 अरब रुपए का बिजली बिल
हैरान करने देने वाला यह मामला झारखंड के जमशेदपुर का है जहां बी आर गुहा नाम के एक शख्स को बिजली विभाग ने 38 अरब रुपए का बिल जारी कर दिया। इतने बड़े अमाउंट को देखकर गुहा के होश उड़ गए। बिल का भुगतान ना करने की वजह से घर का कनेक्शन भी काट दिया।
विज्ञापन

 
घर में 3 कमरे और बिल 38 अरब रुपए
न्यूज़ एजेंसी ANI को गुहा ने बताया कि यह हैरान करने वाला मामला था। उन्होंने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारे साथ ऐसा कुछ होगा। गुहा ने बताया कि हमारे घर में 3 कमरे हैं, जिसमें 3 पंखे, 3 ट्यूबलाइट और एक टीवी मौजूद है। ऐसे में 38 अरब रुपए का बिल कैसे आ सकता है?

झारखंड इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और कार्यवाही की जा रही है। अगर बिजली बिल में गड़बड़ी हुई है तो सुधार किया जाएगा।आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बिजली विभाग ने किसी कस्टमर को इस तरह का बिल देकर झटका दिया है। इससे पहले हरियाणा में एक पान वाले का करोड़ों रुपए का बिल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed