Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jharkhand Horrific road accident Ranchi-Patna highway dead including children and women

झारखंड: रांची-पटना हाईवे पर दुर्घटना, चार बच्चों और महिलाओं समेत 13 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का एलान

Sun, 29 Nov 2026 06:27 AM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पटना Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 29 Nov 2026 06:27 AM IST
सार

झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे (एनएच-33) पर भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी बिहार के नालंदा जिले के थे और रजरप्पा पूजा करने जा रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति घायल है।

विज्ञापन
Jharkhand Horrific road accident Ranchi-Patna highway dead including children and women
झारखंड हादसा। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

झारखंड में रात करीब 2:00 बजे, बिहार के नालंदा जिले से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी रामगढ़ जिले के कुजू आउटपोस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैंकी में, रांची-पटना मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे।
विज्ञापन


रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अनिल कुमार के अनुसार, ये सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगहारो गांव के रहने वाले थे और राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में मरने वालों के बारे में यहां क्लिक कर जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक परिवार के सदस्य ने क्या कहा?
मृतकों में से एक के परिवार के सदस्य का कहना है, 'पूरा परिवार बिहार शरीफ से राजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहा था, तभी रास्ते में हाईवे पर एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग बता रहे हैं और मीडिया के जरिए भी पता चला है कि सभी लोगों की मौत हो गई है। वे सभी जंघारो गांव से राजरप्पा मंदिर में पूजा करने आ रहे थे। मुझे एसपी का फोन आया था और फिर अपने स्थानीय पुलिस थाने से भी फोन आया। इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं पता; फोन आते ही मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैं झारखंड में ही था, इसलिए अब यहां आ गया हूं।'

महामहिम ने जताया दुख


पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य
दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकालने और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

झारखंड के के सीएम ने जताया दुख



बिहार के सीएम ने जताया दुख


गुमला जिले में भी हुआ था हादसा
यह दुखद घटना झारखंड के गुमला जिले में हुई एक और घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जिसमें एक ट्रक चालक की वाहन में आग लगने से जलकर मौत हो गई थी। यह हादसा कार्तिक उरांव कॉलेज के पास पालकोट रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि ओडिशा के राउरकेला से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ लोहे की छड़ें ले जा रहा ट्रक, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में एक कार से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर 11,000 वोल्ट के बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई।

आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चालक अंदर ही फंस गया। आग बुझने के बाद, ट्रक के केबिन से उसका कंकाल बरामद किया गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नौली लालपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है।

प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री ने झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed