फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand Election Results 2019: Raghubar Das trailing Saryu Rai by 156 votes from jamshedpur east

झारखंड चुनाव नतीजे 2019: 'सरयू' की लहर में डूब गए रघुवर

Mon, 23 Dec 2019 07:31 PM IST
Rohit Ojha चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 23 Dec 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Election Results 2019: Raghubar Das trailing Saryu Rai by 156 votes from jamshedpur east
सरयू राय-रघुवर दास - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं। 81 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में सत्ता गंवाती हुई नजर आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है। सूबे की जमशेदपुर पूर्व विधानसभा की सीट पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि यहां से राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जमशेदपुर पूर्व सीट पर इस समय सबसे कड़ा मुकाबला चल रहा है। रघुवर दास को खिलाफ यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोक रहे भाजपा के बागी नेता सरयू राय उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फिलहाल सीएम रघुवर दास से निर्दलीय सरयू राय 7856 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतों की गिनती जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयू राय के बागी होने पर नुकसान के सवाल सीएम रघुवर दास ने कहा कि नतीजा तो आ ही रहा है न, खुद ही पता चल जाएगा कि किसने किसको डैमेज किया। अगर सरयू राय डैमेज करते तो भाजपा का जो नंबर आ रहा है उतना नहीं आता। किसने किसे डैमेज किया नतीजा आने पर पता चल जाएगा।


रघुवर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। ऐसे में उनके कंधों पर सत्ता को बरकरार रखने की जिम्मेदारी है। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से 70 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।

सरयू राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अब किसी के साथ भी नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ना वे भाजपा के साथ जाएंगे ना ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामेंगे। राय ने कहा कि वह एक निर्दलीय के रूप में जनता के हित के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed