फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Doctor couple resign over Covid-19 ward duty get 24 hours to re join or face action

कोरोना: आइसोलेशन वार्ड में तैनात डॉक्टर दंपती ने दिया इस्तीफा

Wed, 25 Mar 2020 08:49 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंहभूंम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंहभूंम Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Mar 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Doctor couple resign over Covid-19 ward duty get 24 hours to re join or face action
मेडिकल टीम - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारत को पूरी तरह से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर दंपती ने नौकरी से इसलिए इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उसकी ड्यूटी कोरोना वायरस के आइसोलेशन वार्ड में लगाई गई थी। अधिकारियों के मुताबिक डॉक्टर ने अपनी पत्नी के साथ व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से इस बारे में बताया और बाद में ईमेल भी किया।

विज्ञापन


पश्चिम सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉ. मंजू दुबे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने डॉ. आलोक तिर्की को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी के निर्देश पर उन्हें तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है।
विज्ञापन


डॉ. मंजू ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव के निर्देश के अनुसार मैंने डॉ. तिर्की से 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। अन्यथा झारखंड महामारी रोग (कोविड -19) विनियमन -2020 और महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वो तत्काल अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं आते हैं तो उनका पंजीकरण मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा निरस्त भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. तिर्की का इस्तीफा मुझे सोमवार की रात को व्हाट्सएप पर और मंगलवार की सुबह ईमेल पर मिला।

किसी डॉक्टर ने नहीं ली है छुट्टी
वह पहले जिला खनिज निधि ट्रस्ट के तहत जिले में थे, लेकिन नव-निर्मित दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने डीएमसीएच से भी इस्तीफा दे दिया था और कुछ दिन पहले ही यहां के सदर अस्पताल को ज्वाइन किया था।

तीन दिन पहले उन्हें कोरोनो वायरस के आइसोलेशन वार्ड में उन्हें तैनात किया गया था। डॉ. दुबे ने कहा कि तिर्की दंपती के अलावा सदर अस्पताल के अन्य 23 डॉक्टरों में से किसी ने भी इस्तीफा नहीं दिया है और ना ही अब तक किसी ने भी छुट्टी मांगी है। डॉ. तिर्की एक विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि डॉ. तिर्की ने अपने त्याग पत्र में अपनी पत्नी डॉ सौम्या की स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला दिया है। डॉ. तिर्की एक विशेषज्ञ चिकित्सक हैं।

'डीएमसीएच में अधिकांश दवाएं उपलब्ध नहीं'

दूसरी ओर डॉ. तिर्की ने कहा कि वह ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार थे। साथ ही उन्होंने कहा है कि मेरी पत्नी और बहन एक इम्यूनोसप्रेसिव (प्रतिरक्षा को दबाने वाली) अवस्था में हैं और उनमें संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा है।

इसलिए हमने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। मेरी बहन का हाल ही में गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था। उन्होंने कहा है कि वैसे भी मैं भागने वाला नहीं हूं और फिलहाल अपनी सेवाएं दूंगा, लेकिन कोविड -19 संकट के खत्म होने बाद वो  इस नौकरी को छोड़ देंगे। 

डॉ तिर्की ने कहा कि चाईबासा के लोग जानते हैं कि उन्होंने शहर में अपने आखिरी कार्यकाल के दौरान कैसे उनकी सेवा की है। मैं गैर-संचारी रोग विभाग में चार दिन पहले यहां फिर से आया था, लेकिन अगले दिन ही मुझे कोरोना आइसोलेशन वार्ड में अकेले तैनात किया गया था। डॉ. तिर्की ने आरोप लगाया कि अन्य डॉक्टरों को आइसोलेशन वार्ड में तैनात नहीं किया गया था और मैं अकेले मरीजों की भीड़ को कैसे संभाल सकता था।

उन्होंने कहा कि मैंने बिना सुरक्षात्मक किट के पहले दिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आइसोलेशन वॉर्ड में था। डीएमसीएच की स्थिति यह थी कि यहां अधिकांश दवाएं उपलब्ध नहीं थीं, जिससे आने वाले मरीजों का इलाज किया जा सके।

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 536 हो गई है। तमिलनाडु में एक व्यक्ति की मौत के साथ देश में कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed