फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jeevan Daanan: Bengaluru businessman donated stem cells and saved the life of a blood cancer victim, resolved after the death of the child

जीवनदान : बंगलुरू के व्यवसायी ने स्टेम सेल दान कर बचाई रक्त कैंसर पीड़ित की जान, बच्चे की मौत के बाद लिया था संकल्प

Sun, 21 Mar 2021 06:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 21 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Jeevan Daanan: Bengaluru businessman donated stem cells and saved the life of a blood cancer victim, resolved after the death of the child
ब्लड कैंसर - फोटो : अमर उजाला।

बंगलुरू निवासी और व्यवसायी किशोर रामजी ने रक्त कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए अपनी रक्त स्टेम कोशिका दान की है। रामजी के पहले बच्चे की रक्त कैंसर से मौत हो गई थी। तब उन्हें इस नई तकनीक की जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने संकल्प लिया था कि जब भी अवसर आएगा वे किसी रक्त कैंसर पीड़ित की जान बचाएंगे। 

विज्ञापन

तीन साल पहले कराया था पंजीयन
डीकेएमएस बीएमएसटी फाउंडेशन इंडिया के मुताबिक, गुजरात के पटेल समुदाय से आने वाले रामजी ने तीन वर्ष पहले रक्त स्टेम कोशिका दानकर्ता के तौर पर पंजीकरण कराया था और हाल में उनके रक्त का नमूना रक्त कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति से मेल खा गया।
विज्ञापन

रक्त कैंसर व थेलेसीमिया में कारगर है तकनीक
गैर सरकारी संगठन ने बताया कि रक्त कैंसर से पीड़ित रोगियों और थेलेसीमिया जैसी रक्त संबंधी अन्य बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में रक्त स्टेम कोशिका से काफी लाभ मिलता है। रामजी ने कहा कि जब उन्हें रक्त कैंसर के इलाज की संभावना के बारे में पता चला तो वह आश्चर्यचकित होने के साथ ही भावुक भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2004 में हो गई थी पहले बच्चे की मौत
फाउंडेशन ने रामजी के हवाले से जारी एक बयान में कहा कि जागरूकता की कमी के कारण हमारे पहले बच्चे की 2004 में महज दो वर्ष की उम्र में रक्त कैंसर से मौत हो गई थी। इसी कारण मैंने स्टेम कोशिका दानकर्ता के तौर पर पंजीकरण कराया और रक्त कैंसर से जूझ रहे एक रोगी की जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed