फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JDU Questiopns Election Commission on Gujarat elections Dates

नीतीश की पार्टी ने आयोग से मांगा जवाब, गुजरात चुनाव का कार्यक्रम क्यों नहीं घोषित

Tue, 17 Oct 2017 07:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 07:07 AM IST
विज्ञापन
JDU Questiopns Election Commission on Gujarat elections Dates
चुनाव आयोग

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल जदयू ने चुनाव आयोग से हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव का भी कार्यक्रम घोषित नहीं करने का कारण पूछा है। जदयू महासचिव और पार्टी प्रवक्ता पवन वर्मा ने सोमवार को कहा कि आयोग को न सिर्फ निष्पक्ष होना चाहिए, बल्कि निष्पक्ष दिखना भी चाहिए। इसलिए आयोग को गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित नहीं करने का पुख्ता जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


वर्मा ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘चुनाव आयोग को न सिर्फ निष्पक्ष होना चाहिए, बल्कि निष्पक्ष दिखना भी चाहिए। गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं किया गया। हमें इसका पुख्ता जवाब चाहिए।’ एक अन्य ट्वीट में वर्मा ने देश में बढ़ रही भुखमरी पर चिंता जाहिर करते हुए तेज आर्थिक विकास के दावों पर सवाल भी खड़े किए। उन्होंने ‘विश्व भूख सूचकांक’ में भारत के तेजी से नीचे गिरे ग्राफ का जिक्र करते हुए सवाल किया कि आखिरकार तेज आर्थिक विकास के लिए किए जा रहे काम से किसका लाभ हो रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- गुजरात राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के लिए बुरी खबर, NCP ने समर्थन पर नहीं खोले पत्ते
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग पर सवाल उठाने के बारे में पूछे जाने पर वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है। हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात का चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से उन्होंने आयोग से उसकी निष्पक्षता बरकरार रखने का अनुरोध किया है जिसके लिए हम सब आयोग का सम्मान करते हैं।

इसलिए आयोग को गुजरात चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं करने का विश्वसनीय कारण जरूर बताना चाहिए। वर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आयोग से यह सवाल निजी हैसियत से नहीं, बल्कि बतौर पार्टी प्रवक्ता पूछा है। उन्होंने कहा कि यह सवाल किसी पार्टी या गठबंधन का नहीं, बल्कि प्रत्येक राजनेता की अपेक्षा होती है कि आयोग निष्पक्ष भूमिका का निर्वाह करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed