फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JD(S) MLA H D Revanna released from prison in kidnapping case

Prajwal Revanna: सशर्त जमानत मिलने के बाद जेल से छूटे एचडी रेवन्ना, महिला के अपहरण मामले में अदालत ने दी राहत

Tue, 14 May 2024 03:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 14 May 2024 03:16 PM IST
सार

Prajwal Revanna: महिला के अपहरण के मामले घिरे प्रज्ज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को विशेष अदालत से जमानत मिली थी। आज जेडी-एस नेता जेल से बाहर निकल आए हैं। 

विज्ञापन
JD(S) MLA H D Revanna released from prison in kidnapping case
एचडी रेवन्ना - फोटो : ANI

विस्तार

महिला के अपहरण मामले में घिरे जेडी-एस नेता एचडी रेवन्ना जेल से बाहर निकल आए हैं। बता दें कि एचडी रेवन्ना हासन सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के पिता हैं। जेडी-एस विधायक पर आरोप था कि उन्होंने एक महिला का अपहरण किया और उसके बाद प्रज्ज्वल ने उस महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में एचडी रेवन्ना ने बंगलूरू की विशेष अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने 13 मई को मामले में सुनवाई करते हुए जेडी-एस नेता को सशर्त जमानत दी थी। 

विज्ञापन


इन शर्तों पर मिली है जमानत
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पुत्र एचडी रेवन्ना को महिला के अपहरण के मामले में एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट मामले की सुनवाई करते हुए रेवन्ना को सशर्त जमानत दी थी।  जेडी-एस विधायक को जमानत देने के साथ अदालत ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। कोर्ट ने कहा कि रेवन्ना को जमानत के लिए पांच लाख रुपये का मुचलका भरना होगा। इसके अलावा वह फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते। इसके अलावा एचडी रेवन्ना इस मामले से जुड़े पीड़ितों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं कर सकते। 
विज्ञापन

छह दिन जेल में रहने के बाद जब एचडी रेवन्ना बाहर निकले, तो उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद जेडी-एस विधायक अपने पिता एचडी देवेगौड़ा से मिलने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडी रेवन्ना को क्यों गिरफ्तार किया गया था?
एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में मैसूरु में मामला दर्ज किया गया था। महिला के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। बेटे ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था। इस मामले में बबन्ना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रज्ज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए महिला का अपहरण किया गया था।


एसआईटी की हासन जिले में छापेमारी
जेडी-एस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के मामलों की जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार को हासन जिले और उसके आसपास कई स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार एक भाजपा नेता के करीबियों के आवास और दफ्तरों पर छापेमारी की गई। एसआईटी ने यह तलाशी कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े वीडियो के लीक होने के स्रोत का पता लगाने के लिए की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed