{"_id":"603ffd05f3e9b828d417506c","slug":"jawans-will-also-participate-in-top-military-commander-level-talks-with-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के साथ सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता में पहली बार जवान भी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के साथ सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता में पहली बार जवान भी लेंगे हिस्सा
Thu, 04 Mar 2021 02:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन में पहली बार सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे। अब तक इस सम्मेलन में सिर्फ कमांडर इन चीफ रैंक के अधिकारी ही अपने सेवा प्रमुखों के साथ पीएम के साथ बातचीत में शामिल होते थे।
विज्ञापन
इस दौरान पीएम मोदी सेना के कमांडरों को सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए दिशा निर्देश देंगे। वहीं पीएम मोदी जवानों के साथ सेना की कार्यप्रणाली और ऑपरेशन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय ने खुद जवानों को चर्चा में शामिल करने का सुझाव दिया था। वार्ता में हिस्सा लेने वाले जवानों कनिष्ठ कमीशंड अधिकारी और गैर कमीशंड अधिकारी शामिल होंगे। ये जवान उन्हें पहले से दिए गए विषयों पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जवानों के विचार सेना के दैनिक क्रिया कलापों को समझने और उनमें सुधार लाने के लिए मददगार हो सकते हैं। चीन के साथ पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुए संघर्ष के दौरान भी जवानों के सुझाव से मुश्किलें आसान हुई थीं।
इन्हीं सब के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन के प्रारूप में परिवर्तन किया है। पीएम मोदी ने सैन्य कमांडरों के साथ अपनी पहली बातचीत 2014 में साउथ ब्लॉक में की थी। इस बार यह सम्मेलन गुजरात के केवड़िया कस्बे में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगा। सम्मेलन पूरा होने तक सेना के शीर्ष अधिकारी टेंट में रहेंगे।