फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Japanese Prime Minister Sanae Takaichi arrived in Delhi

Sanae Takaichi: भारत पहुंची जापानी PM ताकाइची, हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत; विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Wed, 01 Jul 2026 08:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Jul 2026 08:38 PM IST
सार

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइच तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच गई हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पीएम ताकाइची और विदेश मंत्रालय (एमईए) ने उनके आगमन पर क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Japanese Prime Minister Sanae Takaichi arrived in Delhi
सनाए ताकाइची, जापान की प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स/सनाए ताकाइची

विस्तार

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची नई दिल्ली पहुंच गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। वहीं, व्यक्तिगत रूप से भी वह पहली बार भारत आई हैं।
विज्ञापन


ताकाइची ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगी। बातचीत का मुख्य फोकस आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा रहेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए दोनों देश अपने रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं। साथ ही, जापान और भारत के बीच 'विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी' को और आगे बढ़ाने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विजय सरकार गिराने की साजिश?: विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से मचा सियासी बवाल; तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, भारत में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची! जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।


यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
 
वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भारत की ओर से जापान की प्रधानमंत्री ताकइची का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह तीन दिवसीय भारत दौरे पर शनिवार देर शाम नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पहुंचीं। उनकी इस यात्रा के दौरान 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन समेत कई अहम कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रही रणनीतिक साझेदारी के बीच इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed