फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   janani sewa started by rail minister

रेल मंत्री ने शुरू की 'जननी सेवा', ट्रेन में बच्चों को मिलेगा दूध और बेबी फूड

Wed, 08 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
janani sewa started by rail minister
बच्चों को ट्रेन में मिलेंगी सुविधाएं

रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने बुधवार को जननी सेवा शुरू की। इस सुविधा के तहत बच्चों के लिए रेलवे स्टेशनों के साथ ही चुनिंदा ट्रेनों में बच्चों के लिए दूध, गर्म पानी व बेबी फूड उपलब्ध होगा। बच्चों के खाद्य पदार्थ को ई-बुकिंग के साथ ही ऐप, एसएमएस, टोल फ्री नंबर 1323 पर कॉल करके मंगाया जा सकता है।

विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, हावड़ा, चैन्नई, मुंबई  समेत 25 स्टेशनों पर गर्म दूध और गर्म पानी भी बच्चे के लिए उपलब्ध होगा। ई-मेल के माध्यम से इस स्टेशन पर ट्रेन में बच्चों का खाना भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस योजना को लांच करते वक्त प्रभु ने कहा खाना उपलब्ध करने वालों का कहा कि जंक फूड की जगह हेल्दी फूड बच्चों को दिया जाए। फिंगर चिप्स, चॉकलेट भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जननी सेवा से माताओं को काफी खुशी होगी। अक्सर ट्रेन लेट होने पर मां परेशान हो जाती है। यह मूलभूत आवश्यकता है। 
विज्ञापन


बच्चों को ट्रेन में मिलने वाला व्यंजन
- चाइल्ड चाइनिज नॉन वेज कॉंबो-95 रुपया
- चाइल्ड चाइनिज वेज कॉबो-75 रुपया
- चाइल्ड नॉन वेज बर्गर कॉंबो-75 रुपया
- चाइल्ड बर्गर वेज कॉंबो-60 रुपया।
- चाइल्ड सैंडविच वेज कॉबो-70 रुपया।
- चाइल्ड सैंडविच नॉनवेज कॉबो-80 रुपया।

ट्रेन में घर का खाना खाइए और पैसा बचाइए

janani sewa started by rail minister

रेलवे ने बुधवार से एक और योजना शुरू की है। अब राजधानी, शताब्दी जैसी ट्रेनों में आपको खाने के पैसे टिकट के साथ देने के लिए मजबूर नहीं होना होगा। सफर के दौरान ट्रेन का खाना नहीं लेना चाहते हैं तो आपको सिर्फ यात्रा किराया ही देना होगा। दिल्ली से मुंबई राजधानी के थ्री टायर या टू टायर एसी कोच में कैटरिंग शुल्क 295 रुपये लगते हैं।

इसी तरह दिल्ली से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी एसी कोच में 340 रुपये कैटरिंग चार्ज लगते हैं। यदि आप यात्रा टिकट बुक करते समय आरक्षण फार्म पर खाने का विकल्प नहीं भरते हैं तो यह राशि आपके टिकट में कम कर दी जाएगी। ई-टिकट बुक कराते समय भी विकल्प दिया जाएगा।

बता दें कि अभी तक यात्री अगर घर का खाना भी लेकर यात्रा करते थे तो उन्हें यात्रा किराये के साथ कैटरिंग चार्ज भी देना पड़ता था अब ऐसा नहीं होगा। अनिवार्यता को विकल्प बना दिया गया है। फिलहाल दिल्ली-मुंबई राजधानी व पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी में इस योजना को शुरू किया गया है। इसकी सफलता के बाद दुरंतो व सभी राजधानी व शताब्दी ट्रेन में इस नियम को लागू कर दिया जाएगा।

मुंबई स्टेशन पर भी सुविधा
रेलमंत्री ने महाराष्ट्र पर सौगातों की बरसात भी की है। बांद्रा टर्मिनल्स पर प्लेटफार्म व बुकिंग कार्यालय, कांदिवली स्टेशन पर एलिवेटेड बुकिंग कार्यालय व एक्सलेटर की सुविधा की शुरुआत के साथ गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर भी एक्सलेटर सुविधा की शुरुआत रेल मंत्री ने रेल भवन से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed