Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu Kashmir First Phase Election PM Modi Special Appeal to Youth of Voting News in Hindi

Jammu Kashmir: 'वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं', पहले चरण के मतदान को लेकर पीएम मोदी की युवाओं से खास अपील

Wed, 18 Sep 2024 10:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 18 Sep 2024 10:07 AM IST
सार

पीएम मोदी ने अपील करते हुए लिखा कि 'मैं सभी विधानसभा के लोगों से अपील करता हूं कि वह बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करें।' 

विज्ञापन
Jammu Kashmir First Phase Election PM Modi Special Appeal to Youth of Voting News in Hindi
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू कश्मीर में पहले चरण का आज मतदान हो रहा है। जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसे लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जम्मू कश्मीर के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मैं सभी विधानसभा के लोगों से अपील करता हूं कि वह बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करें। मैं खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे लोगों से अपील करता हूं कि अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें।' 
विज्ञापन


'पहले मतदान फिर जलपान'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'आतंकमुक्त जम्मू-कश्मीर का निर्माण, वहां नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों को गति दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही दे सकती है।   आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे मतदाताओं से मेरी यह अपील है कि एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जो यहां के युवाओं की शिक्षा, रोजगार, महिलाओं के सशक्तीकरण और क्षेत्र में अलगाववाद व परिवारवाद की समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध हो।  पहले मतदान, फिर जलपान।'
विज्ञापन


खरगे ने लिखा- याद रखें अपमान के लिए कौन जिम्मेदार है
जम्मू कश्मीर में पहले चरण के मतदान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की और लोगों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। खरगे ने लिखा कि 'जम्मू-कश्मीर के लोग अपने अधिकारों की रक्षा करने और सच्चे विकास और पूर्ण राज्य के दर्जे के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का पहला चरण शुरू होने के साथ, हम सभी से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने और बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हैं। हर एक वोट भविष्य को आकार देने और शांति, स्थिरता, न्याय, प्रगति और आर्थिक सशक्तिकरण का युग लाने की शक्ति रखता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे ने लिखा कि 'हम सभी से, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वालों से, इस महत्वपूर्ण चुनाव में भाग लेने और बदलाव के वाहक बनने की अपील करते हैं। पहली बार, किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया, जब आप अपना वोट डालें, तो याद रखें कि इस अपमान के लिए कौन जिम्मेदार है। आइए हम एकजुट हों और जम्मू-कश्मीर के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार दें, जहां सभी नागरिकों की आवाज सुनी जाए।'


तीन चरणों में होगा जम्मू कश्मीर में मतदान
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान की शुरुआत में मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पहले चरण में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की 24 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 16 सीटें कश्मीर में और आठ सीटें जम्मू क्षेत्र में हैं। जम्मू कश्मीर में दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान क्रमशः 25 सितंबर और एक अक्तूबर को होगा। वोटों की गिनती 8 अक्तूबर को होगी। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार राज्य में मतदान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed