फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jamiat Ulema e Hind president arshad madani said political Parties should Form Laws against mob lynching

Mob Lynching: ‘मॉब लिंचिंग किसी समुदाय विशेष का मुद्दा नहीं’, अरशद मदनी बोले- इसके खिलाफ कानून बनना चाहिए

Tue, 22 Aug 2023 03:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 22 Aug 2023 03:21 AM IST
सार

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मॉब लिंचिंग किसी समुदाय विशेष का मुद्दा नहीं है, यह राजनीतिक मुद्दा है। इसलिए सभी राजनीतिक दल, जो खासकर खुद को धर्मनिर्पेक्ष कहते हैं, उन्हें इसके खिलाफ कानून बनाना चाहिए। यह सिर्फ निंदा करने के लिए नहीं है।

विज्ञापन
Jamiat Ulema e Hind president arshad madani said political Parties should Form Laws against mob lynching
मौलाना सैयद अरशद मदनी

विस्तार

मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान के वसीम खान के घर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खुद को धर्मनिर्पेक्ष बताने वाले राजनीतिक दलों को मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाना चाहिए। 

विज्ञापन

यह राजनीति का मुद्दा है
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने वसीम के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। उन्होंने कहा कि वसीम के अनाथ बच्चों के पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी जमीयत की होगी। उनका कहना है कि मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरें में खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद भी यह क्रूरता कम होने का नाम नहीं ले रही है। मॉब लिंचिंग किसी समुदाय विशेष का मुद्दा नहीं है, यह राजनीतिक मुद्दा है। इसलिए सभी राजनीतिक दल, जो खासकर खुद को धर्मनिर्पेक्ष कहते हैं, उन्हें इसके खिलाफ कानून बनाना चाहिए। यह सिर्फ निंदा करने के लिए नहीं है।

विज्ञापन

अब जानिए क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वसीम के परिजनों का आरोप है कि वन विभाग कर्मियों ने गुरुवार को नारोल गांव में वसीम सहित तीन लोगों की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। कोटपूतली-बहरोड़ एसपी रंजीता शर्मा का कहना है कि शरीर पर लगी चोटों के कारण देखकर लगता है कि यह मॉब लिंचिंग नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed