{"_id":"5d79e1818ebc3e93aa191c71","slug":"jamiat-ulama-i-hind-in-their-resolution-says-neighbouring-country-are-bent-upon-destroying-kashmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, पड़ोसी नष्ट करने पर तुला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, पड़ोसी नष्ट करने पर तुला
Thu, 12 Sep 2019 01:31 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
जमात उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने जनरल काउंसिल की बैठक के बाद एक प्रस्ताव को अपनाया है। जिसमें उसका कहना है, 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और सभी कश्मीरी हमारे हमवतन हैं। किसी भी तरह का अलगाववादी आंदोलन न केवल देश के लिए बल्कि कश्मीर के लोगों के लिए भी हानिकारक है।'
विज्ञापन
संगठन ने आगे कहा, 'हमें लगता है कि कश्मीरी लोगों के लोकतांत्रिक और मानवाधिकारों की रक्षा करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि कश्मीर के लोगों का हित भारत के साथ उनके एकीकरण में है। विध्वंसकारी ताकतें और पड़ोसी मुल्क लोगों को ढाल की तरह इस्तेमाल करके कश्मीर को तबाह कर रहे हैं।' पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष महमूद मदनी ने कहा कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां भारत है वहीं हम हैं।
विज्ञापन
#WATCH Mahmood Madani, Jamiat Ulema-e-Hind: Kashmir hamara tha, hamara hai, hamara rahega. Jahan Bharat hai wahin hum. pic.twitter.com/mSsrxEYGAm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 12, 2019
मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष महमूद मदनी ने कहा, हमने आज एक प्रस्ताव पारित किया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हमारे देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। भारत हमारा देश है और हम इसके साथ खड़े हैं। पाकिस्तान अतंरराष्ट्रीय मंच पर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि भारत के मुस्लिम देश के खिलाफ हैं। हम पाकिस्तान के इस कदम की निंदा करते हैं।
मदनी से जब पूछा गया कि यदि सरकार पूरे देश में एनआरसी लागू करने का निर्णय लेती है, तो क्या होगा? सके जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरा जी ये चाहता है कि मैं मांग करू की सारे मुल्क में इसे लागू कर लो, पता चल जाएगा कि कितने घुसपैठिए हैं। जो असली हैं उनके ऊपर भी दाग लगाया जाता है तो पता चल जाएगा। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।'