फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jamia millia islamia wanted honorary doctorate to shahrukh khan

जामिया ने किया शाहरुख को डॉक्टरेट की मानद डिग्री देने का अनुरोध, मानव संसाधन मंत्रालय ने ठुकराया

Fri, 22 Feb 2019 12:36 PM IST
sapna singla भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Fri, 22 Feb 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
jamia millia islamia wanted honorary doctorate to shahrukh khan
shahrukh - फोटो : indian express

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को डॉक्टरेट की मानद डिग्री दिए जाने के जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के अनुरोध को मानने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने आरटीआई के जरिए इसकी जानकारी मांगी थी।

जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र शाहरुख ने विश्वविद्यालय से मानद डिग्री दिए जाने के प्रस्ताव को अपनी सहमति दी थी जिसके बाद विश्वविद्यालय ने मंजूरी के लिए पिछले साल मानव संसाधन विकास मंत्रालय से इस संबंध में अनुरोध किया था।
विज्ञापन




जामिया मिलिया इस्लामिया ने उत्तर दिया, ‘‘जेएमआई ने शाहरुख को मानद डिग्री देने के लिए एचआरडी से अनुरोध किया था। एचआरडी ने इस पर सहमति नहीं जताई क्योंकि उन्हें मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय 2016 में पहले ही यह डिग्री प्रदान कर चुका है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरडी अधिकारियों ने संपर्क करने पर कहा कि इस प्रकार की डिग्री कई बार दिए जाने के संबंध में कोई तय नियम नहीं है लेकिन इस चलन को आमतौर पर ‘‘प्रोत्साहित नहीं’’ किया जाता।


शाहरुख जामिया मिलिया इस्लामिया के जनसंपर्क अनुसंधान केंद्र में स्नातकोत्तर के छात्र रहे हैं, लेकिन पर्याप्त हाजिरी नहीं होने के कारण वह अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं दे पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed