फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gajendra Singh Shekhawat CoronaVirus Covid 19 Test Positive for coronavoirus to be admitted in hospital

कोरोना की चपेट में आए जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अस्पताल में हुए भर्ती

Thu, 20 Aug 2020 03:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Aug 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat CoronaVirus Covid 19 Test Positive for coronavoirus to be admitted in hospital
गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद मंत्री ने ट्विटर पर दी। मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।


यह भी पढ़ें- Coronavirus drug: भारत में लॉन्च हुई कोरोना की एक और दवा, देश के 42 शहरों में होगी फ्री होम डिलीवरी

इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल भी बीते दिनों कोरोना की चपेट में पाए गए थे।

बता दें कि गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 977 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53,866 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 28,36,926 हो गए हैं, जिनमें से 6,86,395 लोगों का उपचार चल रहा है और 20,96,665 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 73.91 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.90 फीसदी है। वहीं, 24.20 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed