Corporate Summit: 'हम जल्द होंगे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था', SGCCI के कार्यक्रम में बोले जयशंकर
साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिरकत की। अपने संबोधन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज हम दुनिया के शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है, तो बहुत जल्द हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।
विस्तार
#WATCH | Surat, Gujarat: EAM Dr S Jaishankar says, "Today we are in the top 5 economies and very soon we will be the third-largest economy in the world. You all know whose guarantee this is. We have full confidence that in the next 25 years, we will make India a $30 trillion… pic.twitter.com/IJu7tyS3zX
— ANI (@ANI) April 1, 2024विज्ञापन
यूएई में भारत के प्रति धारणा बदल गई- जयशंकर
साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-यूएई संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में यूएई में भारत के बारे में धारणा बदल गई है। उन्होंने हमारे साथ मुक्त व्यापार समझौता किया और आज यूएई के साथ व्यापार करीब 80 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। हमने वहां मंदिर बनाने के लिए अनुरोध किया था तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में यूएई गए थे। उनसे पहले इंदिया गांधी आखिरी प्रधानमंत्री थी जिन्होंने यूएई का दौरा किया था।
#WATCH | Surat, Gujarat: EAM Dr S Jaishankar talks about India-UAE relations
He says, "In the last 10 years, the perception about India has changed in the UAE. They signed a free trade agreement with us and today the trade with the UAE has reached about 80 billion dollars...… pic.twitter.com/rmRLPbThBB — ANI (@ANI) April 1, 2024
पिछले 10 वर्षों में हर साल 8-9 नए एयरपोर्ट बनाए- जयशंकर
विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हुए जयशंकर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे, तो मैंने उनका जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। जयपुर में उनकी यह पहली यात्रा थी। इस दौरान मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को जानकारी दी कि भारत में पिछले 10 वर्षों में हर साल 8-9 नए एयरपोर्ट बनाए गए। 2014 में पूरे देश में मात्र 75 हवाई अड्डे थे, लेकिन आज यह संख्या दोगुनी हो गई है।
#WATCH | Surat, Gujarat: EAM Dr S Jaishankar says, "When French President Emmanuel Macron visited India on Republic Day, I welcomed him at Jaipur airport. It was his first visit to Jaipur and he said I see that you have other airports besides the airports of big cities. I said Mr… pic.twitter.com/c7LvytntUc
— ANI (@ANI) April 1, 2024