फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaish-e-Mohammad chief Masood Azhar game ends soon

अब भारत का मिशन मसूद अजहर, एनएसए डोभाल ने संभाला मोर्चा, पाकिस्तान को चेतावनी

Sat, 16 Feb 2019 03:18 AM IST
अल्पना शर्मा गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Sat, 16 Feb 2019 03:18 AM IST
सार

  • अगर पाकिस्तान ने नहीं की मदद तो दक्षिण-पूर्वी एशिया के बिगड़ेंगे समीकरण 
  • चीन समेत सभी ताकतवर देशों के जरिये इस्लामाबाद पर दबाव बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
Jaish-e-Mohammad chief Masood Azhar game ends soon

विस्तार

पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद भारत विरोधी तंत्र के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसके तहत बैक चैनल के जरिये पाकिस्तान को इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के खिलाफ अंतिम कार्रवाई करने में मदद की पेशकश की गई है। भारत की तरफ से दो टूक चेतावनी दी गई है कि पाक सरकार इस बावत उसकी पेशकश नहीं मानती है तो दक्षिण-पूर्वी एशिया के समीकरण बिगड़ेंगे।

विज्ञापन


   
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शुक्रवार सुबह बुलाई गई सुरक्षा संबंधी कैबिनेट की बैठक में कूटनीतिक उपायों के साथ आगे की रणनीति पर अहम फैसले लिए गए। पीएम और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने अलग से इस मसले पर बातचीत कर ठोस कार्रवाई का खाका तैयार किया। शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों से भी राय मशविरा करेगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान से पेशकश की है कि वह मसूद अजहर का खेल खत्म करने में हर संभव मदद करे। कहा जा रहा है कि पुलवामा हमले के बाद देश की जनता जिस कदर नाराज है, उसे शांत करने के लिए ऐसी ठोस कार्रवाई जरूरी है। यह बात पाकिस्तान को भी समझनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन को खुद मनाएंगे डोभाल


उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका, इस्राइल, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और रूस समेत सभी ताकतवर देशों से पाकिस्तान पर मसूद के खिलाफ अंतिम कार्रवाई के लिए दबाव बनाने की योजना बनाई जा रही है। अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर लगातार रोड़ा अटकाने वाले चीन को साधने के लिए एनएसए डोभाल खुद मोर्चा संभालेंगे। 

 

पाक को मोर्चा खुलने का डर

Jaish-e-Mohammad chief Masood Azhar game ends soon

पाक को कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत के तहत मोर्चा खुलने का डर


सूत्रों ने बताया कि उड़ी आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चली बैक चैनल की बैठकों में यह मसला गंभीरता से उठा कि अगर भारत में फिर उड़ी की तर्ज पर हमला होता है तो क्या होगा। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान इस बात से आशंकित है कि बड़े आतंकी हमले की सूरत में भारत अपने कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत के तहत मोर्चा तो नहीं खोल देगा। करीब साल पर पहले दिल्ली में एनएसए डोभाल की अगुवाई में पाकिस्तान के चार पूर्व उच्चायुक्त और भारत के छह उच्चायुक्त की हुई अहम बैक चैनल बैठक में इन हालात से निपटने पर लंबी मंत्रणा हुई थी। 

कंधार विमान अपहरण में छोड़ा गया था अजहर


मसूद अजहर वही आतंकी है जिसे 1999 में कंधार विमान अपहरण मामले में 176 भारतीय नागरिकों के बदले में दो अन्य खतरनाक आतंकवादियों के साथ रिहा किया गया था। ये तीनों आतंकी जम्मू की जेल में बंद थे। रिहा होने के बाद मसूद ने जैश-ए-मोहम्मद का गठन कर संसद समेत कई बड़े हमले को अंजाम दिलवाया। अफजल गुरू की फांसी के बाद मसूद ने अलग से अफजल ब्रिगेड का गठन किया जो सिर्फ फिदायीन हमले करता है। पठानकोट एयरफोर्स बेस पर हुए हमले में भी इसी अफजल ब्रिगेड का हाथ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed