फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jairam Ramesh writes to JP Nadda seeks apology over some BJP members sharing distorted reportage on Rahul Gandhi

Congress vs BJP: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नड्डा को लिखा पत्र, कहा- राहुल के भ्रामक वीडियो पर माफी मांगे भाजपा

Sat, 02 Jul 2022 08:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 02 Jul 2022 08:00 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जेपी नड्डा को लिखे गए पत्र में कहा है कि बीजेपी नेताओं को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छेड़छाड़ किये हुए वीडियो क्लिप को वायरल करने और पोस्ट करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पत्र में चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन
Jairam Ramesh writes to JP Nadda seeks apology over some BJP members sharing distorted reportage on Rahul Gandhi
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा के नेताओं से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि बीजेपी नेताओं को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छेड़छाड़ किये हुए वीडियो क्लिप को वायरल करने और पोस्ट करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पत्र में चेतावनी भी दी है। उन्होंने लिखा है कि अगर भाजपा नेता ऐसा नहीं करते हैं तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


क्या है मामला
ये पूरा मामला एक वीडियो से जुड़ा हुआ है, जिसे कई भजपा नेताओं ने पोस्ट और शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेस के वायनाड कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की घटना का जिक्र कर रहे थे इसमें एक मीडिया चैनल ने एडिटिंग करके उसे उदयपुर की घटना से जोड़ते हुए प्रसारित किया था। इस वीडियो में न्यूज चैनल ने दावा किया था कि राहुल गांधी ने उदयपुर के हत्यारों को ‘बच्चा’ कहा और उन्हें छोड़ देने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस द्वारा वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के बाद चैनल ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी थी। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप
 कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश द्वारा जेपी नड्डा को लिखे गए पत्र में उन्होंने कई भाजपा नेताओं का नाम लेकर आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि आपकी पार्टी के कई सहयोगियों, जिनमें सांसद राज्यवर्धन राठौर, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कमलेश सैनी और कई अन्य नेता शामिल हैं, उन्होंने बिना किसी जांच के जानबूझकर इस मनगढ़ंत वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा ये तब किया गया जबकि कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा चेतावनी दी गई थी कि वीडियो क्लिप दुर्भावनापूर्ण रूप से झूठी और गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को बदनाम करना था भाजपा नेताओं का उद्देश्य
पत्र में लिखा गया है कि एक भाजपा नेता द्वारा वीडियो को  पहले शेयर किया गया फिर उसे हटा दिया गया इसके बाद दोबारा अपलोड़ किया गया था। भाजपा नेताओं की ये कार्यशैली इस बात की ओर इंगित करती है कि ये कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए किया गया था। उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा कि 'भाजपा नेताओं का उद्देश्य सांप्रदायिक स्थिति का ध्रुवीकरण करना था, जो कि आपकी पार्टी की पहले से ही रणनीति रही है। यह कोई बहाना नहीं हो सकता कि आपके कुछ सहयोगियों ने पहले इस रिपोर्ट को अपलोड किया था और इस झूठी रिपोर्ट को साझा करने के बाद फिर उसे हटा दिया क्योंकि वास्तविकता यह है कि जो नुकसान वे पहुंचाना चाहते थे, वो उसे डिलीट करने से पहले पहुंचा चुके थे।'


कानूनी कार्रवाई की भी दी चेतावनी
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा कि 'इसके अलावा, मुझे उम्मीद है कि आप अपने सहयोगियों की ओर से तुरंत उचित माफी जारी करेंगे, जिन्होंने सच्चाई के प्रति इस तरह की लापरवाही से काम किया है।' इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर आज माफी नहीं मांगते हैं तो आपकी पार्टी और नेताओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed