Kisan Diwas: 'विकसित भारत में चौधरी चरण सिंह की सोच और किसानों का पसीना अहम होगा', किसान दिवस पर बोले धनखड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने उन्हें गरीबों और किसानों का सच्चा शुभचिंतक बताया। एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम का देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सभी को प्रेरित करती रहेगी।
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर भारत के सभी किसानों को मेरा नमन। 2001 में सही निर्णय लिया गया और किसान दिवस की शुरुआत की गई और ऐसे महापुरुष के नाम पर यह शुरू किया गया, जिन्होंने अपना जीवन किसानों, ग्रामीण जीवन, किसान विकास, देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया।
#WATCH | Vice President Jagdeep Dhankhar pays tribute to former Prime Minister Chaudhary Charan Singh on his birth anniversary at Kisan Ghat, Delhi.
विज्ञापन
Jayant Chaudhary- RLD chief and grandson of Chaudhary Charan Singh was also present with the Vice President. pic.twitter.com/cP24JI8EP0विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 23, 2024
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अगले वर्ष किसान दिवस के 25 वर्ष पूरे होंगे, हम सभी को संकल्प लेकर पूरे वर्ष कार्यक्रम करने हैं, ताकि हम किसानों के हित को सर्वोपरि रख सकें और मुझे उम्मीद है कि आज देश में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 180 से अधिक संस्थाओं में बड़ी भारी सक्रियता होगी, क्योंकि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, जरूर घोष्ठियां होंगी और उसमें किसानों को आमंत्रित किया गया होगा। विकसित भारत अब हमारा सपना नहीं, बल्कि हमारा लक्ष्य है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में अगर कोई कृष्ण-अर्जुन की भूमिका निभाएगा तो वह चौधरी चरण सिंह जी की सोच और गांव के किसानों का पसीना होगा।
#WATCH | Delhi: Vice President Jagdeep Dhankhar says "On the occasion of Kisan Diwas, I salute all the farmers of India. In 2001, the right decision was taken and Kisan Diwas was started in the name of such a great man who dedicated his life to the nation's development along with… https://t.co/zK2N54eIRG pic.twitter.com/Lwf4WRQUWq
— ANI (@ANI) December 23, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।' प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें चरण सिंह से जुड़े आयोजनों पर उनके द्वारा दिए गए भाषण संकलित किए गए हैं।
गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/cTUH8JIFZ4
— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2024
भारत रत्न से सम्मानित किया था
चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुआ था। उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री थे। जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिंह एक समाजवादी नेता थे, जिन्हें किसानों का जबरदस्त समर्थन था। वह अपने समय के दिग्गज नेताओं में से एक थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा था।