फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagdeep Dhankhar expresses anguish over mimicry incident says that i am very sad

Rajya Sabha: 'गिरावट की हद ही नहीं, मन बहुत दुखी', TMC सांसद की हरकत पर धनखड़ का छलका दर्द; राहुल पर भी भड़के

Tue, 19 Dec 2023 06:21 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 06:21 PM IST
सार

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा के सभापति की नकल उतारे जाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसको लेकर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मेरा मन बेहद दुखी है। कांग्रेस के बड़े नेता वहां वीडियो बना रहे थे। 

विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar expresses anguish over mimicry incident says that i am very sad
जगदीप धनखड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर विपक्षी दल लगातार कार्यवाही के दौरान चर्चा की मांग कर रहे हैं। इसी बीच, कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में कई विपक्षी सांसदों को दोनों सदनों से निलंबित कर दिया है। सांसदों की निलंबित करने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हुई। मंगलवार तक निलंबित सांसदों का आंकड़ा 141 तक जा पहुंचा। सस्पेंड सांसदों ने संसद परिसर में जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान, धरने पर बैठे सांसदों में से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया में उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। 
विज्ञापन


नकल किए जाने पर जगदीप धनखड़ दुखी
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल किए जाने पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मैंने सदन स्थगित कर दिया है। आपको पता नहीं है कि लोगों के मन में इसके खिलाफ किस तरह की प्रतिक्रिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गिरावट की हद होती है। कार्यवाही के दौरान उन्होंने कल्याण बनर्जी और कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा, चिदम्बरम जी आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। कल्पना कीजिए कि जब आपके वरिष्ठ नेता एक सांसद द्वारा चेयरमैन संस्थान का मजाक उड़ाते हुए वीडियोग्राफी कर रहे हों, तो मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो- धनखड़
साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आपको बता रहा हूं कि मुझे तकलीफ हुई है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। यह मेरे लिए शर्म की बात थी। आपके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल मुझे नीचा दिखाने, अपमान करने के लिए किया है। एक किसान के रूप में मेरी पृष्ठभूमि का अपमान किया, साथ ही एक जाट के रूप में मेरी स्थिति का भी अपमान किया। बता दें संसद परिसर पर अन्य निलंबित सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी को उपराष्ट्रपति की नकल करते देखा गया, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने फोन का उपयोग करके तृणमूल सांसद का वीडियो बनाते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरावट की हद नहीं-धनखड़
साथ ही उन्होंने कहा कि गिरावट की कोई सीमा ही नहीं, यह निचले स्तर को दर्शाता है। दिग्विजय सिंह जी, मेरी बात ध्यान से सुनिए। मेैंने टीवी पर देखा, आपका एक बड़ा नेता एक सांसद के असंसदीय व्यवहार का वीडियो बना रहे थे। वह बहुत बड़े नेता है, आपसे ज्यादा। मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि हर चीज की सीमा होनी चाहिए। 


ड्रामा करना इनकी आदत- प्रह्लाद जोशी
वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, राहुल गांधी और उनके दोस्तों द्वारा किए गए ड्रामे और उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की जिसकी मैं निंदा करता हूं। इंडिया गठबंधन वैसे भी एक भ्रमणशील गठबंधन है। वे सिर्फ अलग-अलग शहरों में जाकर नाटक करते हैं। अब उन लोगों ने ड्रामा टॉकीज में मिमिक्री शुरू कर दी है। इससे पहले आदिवासी महिला राष्ट्रपति के बारे में कई बार उन लोगों के द्वारा गलत टिप्पणियां की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed