फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagannath Puri Odisha CM Naveen Patnaik aide VK Pandian reviews Heritage Corridor Temple queue management

Jagannath Puri: मंदिर में कतार प्रबंधन और हेरिटेज कॉरिडोर की समीक्षा; CM के करीबी वीके पांडियन का पुरी दौरा

Sat, 30 Dec 2023 03:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 30 Dec 2023 03:59 PM IST
सार

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन ने हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना की जानकारी ली। उन्होंने पुरी दौरे के दौरान जगन्नाथ मंदिर में कतार प्रबंधन की समीक्षा भी की। शनिवार को उन्होंने श्रद्धालुओं से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
Jagannath Puri Odisha CM Naveen Patnaik aide VK Pandian reviews Heritage Corridor Temple queue management
पुरी जगन्नाथ मंदिर - फोटो : Social media

विस्तार

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार जगन्नाथ पुरी धाम के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए हेरिटेज कॉरिडोर विकसित करने पर खास जोर दे रही है। परियोजना पर सीएम पटनायक के करीबी वीके पांडियन की करीबी नजर है। हर साल लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की पुरी यात्रा को देखते हुए सरकार जगन्नाथ पुरी मंदिर में प्रभावी कतार प्रबंधन पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। शनिवार को पुरी दौरे पर पहुंचे पांडियन ने तमाम इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना में प्रगति की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


ओडिशा में 5टी पहल की कमान पांडियन के हाथ
दरअसल, पुरी में 17 जनवरी को श्री जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन होना है। इससे पहले पांडियन ने शनिवार को तीर्थयात्रियों के रूकने वाले क्षेत्र (Holding Area), मंदिर में कतार प्रबंधन और आस्था के बड़े केंद्र- पुरी में यातायात नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा भी की। सीएम नवीन पटनायक की महत्वाकांक्षी- 5टी पहल (Transformational Initiatives) की कमान पांडियन के हाथ है।
विज्ञापन


पार्किंग, पेंटिंग और कचरा प्रबंधन पर भी फोकस
ओडिशा सरकार 'नबीन' (New) ओडिशा के तहत भी विकास परियोजनाएं चला रही है। पांडियन इसके अध्यक्ष हैं। उन्होंने 12वीं शताब्दी के मंदिर- जगन्नाथपुरी के आसपास हेरिटेज कॉरिडोर के तहत विकसित हो रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक पांडियन ने भूनिर्माण कार्यों, मठ (monastery) के जीर्णोद्धार, कतार प्रबंधन प्रणाली, दोपहिया पार्किंग क्षेत्रों, कचरा निपटान व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के सामने वाले हिस्से की पेंटिंग (Facade Painting) की प्रगति का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
उन्होंने सभी काम समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश भी दिया। पांडियन ने 'श्री डांडा', 'श्री जगन्नाथ बल्लव विहार' और 'श्री सेतु' का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग और सुरक्षा उपायों के संबंध में पुरी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), ओडिशा ब्रिज कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (ओबीसीसी) के प्रबंध निदेशक को विशेष ध्यान देने को कहा।

पांडियन और बीजद के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश
परियोजना की प्रगति के संबंध में चर्चा के लिए पुरी पहुंचे पांडियन को विपक्षी राजनीतिक दल की तरफ से विरोध भी झेलना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पांडियन की पुरी यात्रा के विरोध में उन्हें काले झंडे दिखाए। जब पांडियन पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) कार्यालय के सामने पहुंचे, इसी समय विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed