फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jaat reservation: Bharatpur, Dholpur Jats block railway line 

फिर एक्शन में जाट, सड़क और मथुरा-अलवर रेल मार्ग किया ठप

Thu, 22 Jun 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा  Updated Thu, 22 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jaat reservation: Bharatpur, Dholpur Jats block railway line 

केंद्र और प्रदेश में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलित जाट बृहस्पतिवार को रात को बहज कस्बे में पंचायत के बाद रेलवे ट्रैक पर आ गए। अलवर-मथुरा रेल मार्ग को ठप कर दिया गया। ट्रैक पर जमे जाटों की संख्या 1000 के करीब बताई जा रही है।

विज्ञापन


रेलवे ने जयपुर से मथुरा आने वाली दो ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। कंजौली लाइन पुल के निकट सड़क मार्ग भी ठप कर दिया है। इससे डीग कुम्हेर, कामां, दिल्ली, नगर, अलवर आदि का ट्रैफिक जाम हो गया है। दोनों ओर हजारों वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के धौलपुर और भरतपुर के जाट प्रदेश और केंद्र में आरक्षण बहाली की मांग को लेकर आंदोलित हैं। केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए पहले भी आंदोलन किए गए लेकिन आरक्षण की मांग पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक महीने से जाट समाज जगह जगह पंचायत करके सरकार को चेता रहा था। पंचायतों में एलान किया गया था कि अगर सरकार ने आरक्षण को लेकर कोई रास्ता नहीं निकाला तो वह रेल मार्ग को जाम कर देंगे। 

किसानों ने रेलमार्ग को जाम कर दिया

Jaat reservation: Bharatpur, Dholpur Jats block railway line 
edg

बृहस्पतिवार की सुबह से ही जाट समाज की पंचायत चल रही थी। भरतपुर के गांव बहज में शाम से ही जाट समाज के लोग जुट गए थे। रात को तय किया गया कि अब आंदोलन उग्र किया जाए। एलान के बाद सभी किसान अलवर-मथुरा रेल मार्ग पर आ गए।

किसानों ने रेलमार्ग को जाम कर दिया।हालांकि जाम की सूचना के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन जाट समाज ने आरक्षण मिलने से पहले कोई भी बात मानने से साफ इंकार कर दिया। देर रात तक जाटों को मनाने की कोशिश होती रही लेकिन जाट ट्रैक से नहीं हटे। 

वहीं जयपुर से मथुरा को आने वाली जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस को रेवाड़ी-दिल्ली होकर मथुरा लाया जा रहा है। जबकि जयपुर-मथुरा-अलवर पैसेंजर को जयपुर के रास्ते भरतपुर होते हुए मथुरा लाया जा रहा है।

यह दोनों ही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचेंगी।  वहीं रोड मार्ग जाम होने से डीग कुम्हेर, कामां, दिल्ली, नगर, अलवर आदि जाने वाले लोग अपने-अपने वाहनों में फंसे हुए हैं। वह जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed