फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   international tiger day: only 3890 tigers are left in a world

International Tiger Day: अकेले भारत में हैं सबसे ज्यादा टाइगर

Sat, 29 Jul 2017 01:18 PM IST
पूजा मेहरोत्रा, नई दिल्ली
पूजा मेहरोत्रा, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Jul 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
international tiger day: only 3890 tigers are left in a world
इंदिरा टाइगर के साथ - फोटो : social media
टाइगर को तो हम सब जानते हैं। बचपन में लिप्टन टाइगर में टाइगर की फोटो देखी थी, फोटो देखा तो लगा जिंदगी का असली हीरो तो यही है। जैसे जैसे बड़े हुए तो सिर दर्द को दूर भगाने
विज्ञापन

वाले बाम का नाम टाइगर पाया। जिसे सिर में लगाते ही सिर दर्द फुर्र हो जाता है लेकिन क्या पता था पहले टाइगर लिप्टन चाय से गायब होगा और फिर हमारे जंगलो से। आज पूरी दुनिया 7वां इंटरनेशनल टाइगर डे मना रही है।
विज्ञापन


सेंट पीट्सबर्ग टाइगर समिट 2010 में शुरू हुई टाइगर बचाओ मुहीम को पूरी दुनिया ने हाथों हाथ लिया है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अनुसार पूरे विश्व के 97 प्रतिशत बाघ खत्म हो चुके हैं और दुनियाभर में महज 3890 टाइगर ही बचे हैं। जिसमें सबसे अधिक संख्या भारत में हैं। पूरे विश्व की 70 फीसदी है। हर साल अकेले भारत में 25 से 50 टाइगर मार दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2016 में हुई गणना के अनुसार अकेले भारत में 2500 टाइगर बचे  हैं। जिसमें सबसे ज्यादा कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में 408 टाइगर है।

international tiger day: only 3890 tigers are left in a world
टाइगर - फोटो : फाइल फोटो
इनकी संख्या कम होने के कई कारण हैं। जैसे जंगलों का धीरे-धीरे खत्म होना, ग्लोबल वार्मिंग, लगातार शिकार करना बाघों की तेजी से घटती संख्या को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है, नहीं तो ये खत्म हो जाएंगे। बाघ एक तरह का जंगलों में रखा खुला सोना है। तस्कर इन बाघों का शिकार करते हैं, क्योंकि इनकी खाल, दांत, हड्डियां आदि बहुत महंगी होती हैं।

इन्हें खेल, शिकार, परंपरा और दवाइयों के मकसद से मार दिया जाता था, पर अब इनका शिकार करने वालों को वर्षों जेल की सजा होती है। पिछले वर्ष डब्ल्यू डब्ल्यू एफ ग्लोबल अभियान चलाए जाने के बाद ही टाइगर के पॉपुलेशन में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। 

सोशल मीडिया पर भी आज टाइगर ट्रेंड कर रहा है और हमारे सेलिब्रिटी सहित हर कोई टाइगर बचाओ का संदेश दे रहा है। 
 

रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी सेव द टाइगर का संदेश देते हुए ट्वीट किया है-
अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि जबसे सेव टाइगर अभियान चलाया है तब से टाइगर की संख्या में बढोतरी देखी जा रही है..सेव द टाइगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed