फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITI signs Rs 7796 crore rupees contract with Ministry of Defense to build communication network for Army

आईटीआई ने रक्षा मंत्रालय के साथ 7796 करोड़ का किया अनुबंध, सेना के लिए बनाएगी संचार नेटवर्क

Fri, 02 Oct 2020 02:37 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 02 Oct 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
ITI signs Rs 7796 crore rupees contract with Ministry of Defense to build communication network for Army
ITI Limited - फोटो : फाइल फोटो

सरकारी स्वामित्व वाली आईटीआई लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के साथ 7796 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। कंपनी को इस कांट्रेक्ट के तहत पूरे देश में सेना के लिए सामरिक व सुरक्षित संचार नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सरकारी कंपनी से रक्षा मंत्रालय ने किया 7796 करोड़ रुपये का अनुबंध
टेलिकॉम व रक्षा उपकरण निर्माता आईटीआई को 2017 में आर्मी स्टेटिक स्विच्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क (एस्कॉन) के चौथे चरण के टेंडर में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी घोषित किया गया था। कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आरएम अग्रवाल ने कहा, भारतीय सेना का संचार नेटवर्क मजबूत करने के लिए आईटीआई लिमिटेड ने आज (बृहस्पतिवार को) एस्कॉन के चौथे चरण के तहत 7796 करोड़ रुपये की परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत कंपनी पूरे देश में सुरक्षित संचार के लिए सामरिक नेटवर्क बिछाएगी ओर साथ ही अगले 10 साल तक उसका मरम्मतीकरण भी करेगी। अग्रवाल के मुताबिक, उनकी कंपनी ने पिछले तीन दशक में एस्कॉन प्रोजेक्ट के पहले तीनों चरणों को सफलता से लागू करने और उनका मरम्मतीकरण संभालने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम चौथे चरण के प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस चरण के तहत पूरे देश में 11 हजार किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाएगी। बता दें कि एस्कॉन सेना का टेलिकॉम नेटवर्क है, जो इंटरनेट प्रोटोकॉल-मल्टी प्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग (आईपी-एमपीएलएस) आधारित कम्युनिकेशन नेटवर्क है और इसमें माइक्रोवेव रेडियो, सैटेलाइट और अपना ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed